खास खबरदेश-दुनियाफीचर्ड

पीएम मोदी ने किया सफाई के लिए श्रमदान का आह्वान, कहा- स्वच्छ भारत देश के सभी परिवारजनों की सामूहिक जिम्मेदारी है

पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा था कि एक अक्टूबर को सुबह 10 बजे हम एक महत्वपूर्ण स्वच्छता पहल के लिए एक साथ आगे आएंगे। स्वच्छ भारत एक साझा जिम्मेदारी है और हर प्रयास अहमियत रखता है। स्वच्छ भविष्य की शुरुआत के लिए इस उत्कृष्ट प्रयास में शामिल हों…

नईदिल्ली (ए)। पूरे देश में लोग आज सुबह 10 बजे से स्वच्छता अभियान में भाग लेकर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को स्वच्छांजलि अर्पित करेंगे। यह अभियान गांधी जयंती की पूर्व संध्या पर शुरू होगा। पीएम नरेंद्र मोदी ने आह्वान किया है कि इस अभियान में भाग लेकर एक घंटे श्रमदान करें। उन्होंने कहा, स्वच्छ भारत साझी जिम्मेदारी हैै। इसलिए स्वच्छ भविष्य की शुरुआत के लिए उत्कृष्ट प्रयास में शामिल हों। उन्होंने अभियान के संबंध में ‘एक तारीख, एक घंटा, एक साथ’ का नारा दिया था। यह पहल स्वच्छता पखवाड़ा-स्वच्छता ही सेवा अभियान 2023 की एक कड़ी है।

पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा था कि एक अक्तूबर को सुबह 10 बजे हम एक महत्वपूर्ण स्वच्छता पहल के लिए एक साथ आगे आएंगे। स्वच्छ भारत एक साझा जिम्मेदारी है और हर प्रयास अहमियत रखता है। स्वच्छ भविष्य की शुरुआत के लिए इस उत्कृष्ट प्रयास में शामिल हों। इससे पहले मन की बात के 105वें एपिसोड में पीएम मोदी ने लोगों से अपनी गली, मोहल्ले या किसी पार्क, नदी, झील या किसी अन्य सार्वजनिक स्थान पर स्वच्छता अभियान से जुड़ने का आह्वान किया था।

स्वच्छता अभियान के तहत 6.4 लाख से अधिक स्थलों की पहचान केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी के अनुसार, स्वच्छता अभियान के लिए देश भर में 6.4 लाख से अधिक स्थलों की पहचान की गई है। अभियान का उद्देश्य कचरा संवेदनशील बिंदुओं, रेलवे ट्रैक और स्टेशनों, हवाई अड्डों एवं उसके आसपास के क्षेत्रों, जल निकायों, घाटों, झुग्गियों, बाजार स्थानों, पूजा स्थलों और पर्यटन स्थलों को साफ करना है। इसके लिए शहरी स्थानीय निकायों, कस्बों, ग्राम पंचायतों, विभिन्न मंत्रालयों ने ‘स्वच्छता ही सेवा’ नागरिक पोर्टल पर ‘स्वच्छता श्रमदान’ के लिए कार्यक्रम जोड़े हैं। इस पोर्टल पर सफाई वाले स्थल की पहचान कर सकते हैं और स्वच्छता में श्रमदान करने के दौरान अपनी तस्वीर खींच कर अपलोड कर सकते हैं।

भाजयुमो ने की सक्रिय भागीदारी की घोषणा भारत में स्वच्छता और स्वच्छता के सिद्धांतों के प्रति प्रतिबद्धता प्रदर्शित करते हुए भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) ने पीएम मोदी के आह्वान पर देशव्यापी स्वच्छता अभियान में अपनी सक्रिय भागीदारी की घोषणा की। भाजयुमो के राष्ट्रीय अध्यक्ष तेजस्वी सूर्या के नेतृत्व में देश भर के स्वयंसेवक एक अक्तूबर को सुबह 10 बजे अपने-अपने मंडलों में अभियान में जुटेंगे। नई दिल्ली में सरकारी अस्पतालों, सरकारी स्कूलों, बस स्टैंडों, तालाबों झीलों जैसे जल निकायों एवं 10,000 से अधिक स्थलों में स्वच्छता अभियान चलाया जाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button