दुर्ग-भिलाईफीचर्ड

छत्तीसगढ़ भोजपुरी परिषद महिला विंग का परिचय सम्मेलन धूमधाम से हुआ संपन्न

भिलाई। छत्तीसगढ़ भोजपुरी परिषद द्वारा आयोजित प्रदेश अध्यक्ष प्रभुनाथ बैठा ने भोजपुरी महिला परिचय सम्मेलन में परिषद के कारवां को आगे बढ़ाते हुए महिला विंग का परिचय मिलन समारोह बड़े ही धूमधाम से संपन्न हुआ। जिसमें महिलाओं ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। परिषद के सभी प्रमुख सदस्य व पदाधिकारी मुख्य संरक्षक संजय ओझा, मुख्य सलाहकार निशिकांत शर्मा, उपाध्यक्ष वीरेंद्र यादव, कोषाध्यक्ष सुभाष शर्मा, सचिव मृत्युंजय भगत, परिषद के प्रमुख सुभाष सिंह, मोतीलाल बैठा, रतन कुमार पोद्दार, जहीर खान, फारुक भाई, शंभू नेता, हरिराम विश्वकर्मा, मनोज कुमार चौधरी, मछंदर प्रसाद, रामप्रवेश बैठा, हरेन्द्र यादव, रविंद्र यादव, सुशील शर्मा,अशोक विश्वकर्मा, युवा परिषद से पीयूष सिंह, सुमित कुमार बैठा,  विवेक शर्मा, ऋतिक बैठा सहित सदस्य उपस्थित थे।

महिलाओं के इस कार्यक्रम में सबसे पहले प्रभुनाथ बैठा ने संगठन पर विस्तृत जानकारी दी महिला संगठन बिना भोजपुरी परिषद अधूरा है इस लिए आप सभी बहने बिना किसी भेदभाव के महिलाओं को जोड़िए ताकि हम अपनी सस्कृति को बचा सकें जैसे छठ माता भोजपुरी भाईयो को घर घर जाकर जोड़ने का काम करतीं है उसी तरह आप लोग भी समस्त महिलाओं को जोड़िए ताकि समाज मजबूत हो सके।

संरक्षक संजय ओझा ने महिलाओं को हमेशा साथ देने की बात कही महिला समाज जो भी आयोजन करेंगे परिषद के सभी सदस्य साथ देंगे। बीरेंद्र यादव ने कहा संगठन में शक्ति है आइए हम सभी एकता का संदेश दे। गणेश शुक्ला ने सफल आयोजन के लिए धन्यवाद दिए। जहिर खान ने कहा सभी सदस्य अपने अपने परिवार के महिलाओं को जोड़िए तो हम सभी जल्द मजबूत होगें।

महिला विंग के प्रदेश अध्यक्ष कंचन सिंह, संरक्षक ममता ओझा, कार्यकारी अध्यक्ष रीना विश्वकर्मा, सुचित्रा शर्मा, रिंकू सिंह, विमला शर्मा, आशा यादव, मंजू बैठा, पूर्णिमा यादव शर्मा, मंजू शुक्ला,  रुखसाना खातून, आरेफा जहिर मंच पर उपस्थित थे उपस्थित सभी महिलाएं अपना अपना परिचय दिए।

अध्यक्ष कंचन सिंह ने कहा अब पुरुष की तरह अब महिलाए भी काम कर सकती है, आप सभी लोग जोड़िए। कार्यकारी अध्यक्ष रीना बिश्वकर्मा ने कहा हम सभी लोग मिलकर भोजपुरी महिला समाज को मजबूत करेंगे। इस कार्यक्रम में विशेष रूप से राजकुमारी बैठा, अंजली बैठा, आरती सिंह, आरती शर्मा, मोनिका विश्वकर्मा, तारा विश्वकर्मा मौजूद रही। मंच का सफल संचालन सुचित्रा शर्मा ने किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button