खास खबरदेश-दुनियाफीचर्ड

पर्यटक और ग्रामीण खुशी से झूम उठे: आदि कैलाश में पहली बार बजी फोन की घंटी, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के दौरे को देखते हुए BSNL ने शुरू की अस्थायी सेवा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 11 और 12 अक्तूबर को प्रस्तावित पिथौरागढ़ जिले के दौरे को देखते हुए बीएसएनएल ने यहां छोटा टॉवर लगाकर टू जी की अस्थायी सेवा शुरू कर दी है…

उत्तराखंड (ए)। 15,800 फुट की ऊंचाई पर चीन सीमा से लगे ज्योलिंगकांग यानी आदि कैलाश में मंगलवार को पहली बार मोबाइल की घंटी बजी तो पर्यटक और ग्रामीण खुशी से झूम उठे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 11 और 12 अक्तूबर को प्रस्तावित पिथौरागढ़ जिले के दौरे को देखते हुए बीएसएनएल ने यहां छोटा टॉवर लगाकर टू जी की अस्थायी सेवा शुरू कर दी है।

प्रधानमंत्री का 11 अक्तूबर को चौदास घाटी के नारायण आश्रम और अगले दिन आदि कैलाश, ओम पर्वत का कार्यक्रम प्रस्तावित है। ज्योलिंगकांग क्षेत्र में अब तक संचार की कोई सुविधा नहीं है। यहां से 35 किमी दूर गूंजी में नेपाल का सिम काम करता है। अधिकारी यहां सैटेलाइट फोन से संचार सुविधा से जुड़े हैं।

थ्री जी सेवा भी चालू की जा रही है। स्थायी टॉवर लगाने के लिए जगह भी चयनित कर ली गई है। जल्द ही इसका कार्य शुरू किया जाएगा। नारायण आश्रम में भी टू जी और थ्री जी सेवा शुरू कर ली है। संचार सेवा से आदि कैलाश दर्शन को आने वाले पर्यटकों के साथ ही स्थानीय ग्रामीण और सीमा की सुरक्षा में लगे एजेंसियों को फायदा होगा।
-महेश सिंह निर्खुपा, जीएम बीएसएनएल

सीमा प्रहरियों का बढ़ेगा हौसला
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नारायण आश्रम और आदि कैलाश के दौरे से जहां क्षेत्र में आध्यात्मिक पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा वहीं चीन सीमा की सुरक्षा में लगी एजेंसियों के साथ ही सीमा के प्रहरी माने जाने वाले ग्रामीणों का हौसला भी बढ़ेगा। अस्थायी संचार सुविधा शुरू होने से भी फायदा होगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button