दुर्ग-भिलाईफीचर्ड

कलेक्टर पुष्पेन्द्र मीणा ने विधानसभा चुनाव के लिए नाम निर्देशन पत्रों के लिए बैठक व्यवस्था और कक्ष किया आबंटित

दुर्ग। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी पुष्पेन्द्र कुमार मीणा द्वारा आगामी विधानसभा निर्वाचन-2023 के अंतर्गत नाम निर्देशन पत्र लेने के लिए रिटर्निंग ऑफिसर/सहायक रिटर्निंग ऑफिसर हेतु कलेक्टोरेट में कक्ष की व्यवस्था की गई है।

जिला निर्वाचन कार्यालय से मिली जानकारी अनुसार पाटन विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 62 पाटन के रिटर्निंग अधिकारी विपुल कुमार गुप्ता को भूतल कक्ष क्रमांक 29 (एमडीएम छावनी का कोर्ट कक्ष), विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 63 दुर्ग ग्रामीण के रिटर्निंग अधिकारी मुकेश रावटे को भूतल कक्ष क्रमांक 33 (सांख्यिकी लिपिक शाखा कक्ष), विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 64 दुर्ग शहर के रिटर्निंग अधिकारी अरविंद कुमार एक्का को भूतल कक्ष क्रमांक 31 (एडीएम कोर्ट कक्ष),

भिलाई नगर विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 65 के रिटर्निंग अधिकारी रोहित व्यास को भूतल कक्ष क्रमांक 32 (अपर कलेक्टर कोर्ट कक्ष), विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 66 वैशाली नगर के रिटर्निंग अधिकारी हरवंश सिंह मिरी को भूतल कक्ष क्रमांक 39 (नजूल अधिकारी का कोर्ट कक्ष)

तथा विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 67 अहिवारा के रिटर्निंग अधिकारी विनय कुमार सोनी को प्रथम तल कक्ष क्रमांक 20 (राजस्व लेखापाल शाखा का कक्ष) आबंटित की गई है। इसी प्रकार मतदाता सूची अवलोकन हेतु कक्ष आबकारी शाखा तथा नामांकन पत्र प्रदाय किये जाने हेतु खनिज शाखा को आरक्षित की गई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button