खास खबरदेश-दुनियाफीचर्डविविध

एशियन गेम्स में भारत को मिला 16वां स्वर्ण, 71 पदकों के साथ भारत का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन जारी

भारतीय दल ने हांगझोऊ में एशियाई खेल 2023 की शुरुआत शानदार अंदाज में की है। भारत ने पहला पदक 24 सितंबर को जीता था और उसके बाद से जीत का सिलसिला जारी है…

नईदिल्ली (ए)। एशियाई खेलों का आज 11वां दिन है। इस प्रतियोगिता में भारत को पहले दिन पांच, दूसरे दिन छह, तीसरे दिन तीन, चौथे दिन आठ, पांचवें दिन तीन, छठे दिन आठ, सातवें दिन पांच, आठवें दिन 15, नौवें दिन सात और दसवें दिन नौ पदक मिले थे। आज भी भारत को 10 के करीब पदक मिल सकते हैं और पदक तालिका में भारत के कुल पदकों की संख्या 80 तक पहुंच सकती है।

तीरंदाजी में ओजस देवताले और ज्योति वेन्नम ने कंपाउंड मिश्रित टीम स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीता है। भारतीय जोड़ी ने दक्षिण कोरिया की टीम को मात दी और स्वर्ण पदक अपने नाम किया। उन्होंने दक्षिण कोरिया को 159-158 से हराया।

भारत को आज का पहला पदक एथलेटिक्स में मिला है। मंजू रानी और राम बाबू की जोड़ी ने मिश्रित 35 किलोमीटर दौड़ में कांस्य पदक जीता है। चीन को स्वर्ण और जापान को रजत पदक मिला है। इस पदक के साथ भारत के कुल पदकों की संख्या 70 हो गई है और भारत ने एशियाई खेलों में अपने सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन की बराबरी कर ली है। 2018 में भारत ने 16 स्वर्ण सहित 70 पदक जीते थे। इस बार भी भारत की झोली में 15 स्वर्ण सहित 70 पदक आ चुके हैं। ऐसे में पूरी उम्मीद है कि इस बार भारत को 100 पदक मिल सकते हैं।

भारत के पास कितने पदक
स्वर्णः 
16
रजतः 26
कांस्यः 29
कुलः 71

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button