खास खबरदेश-दुनियाफीचर्डविविध

एशियन गेम्स में भारत ने 18 गोल्ड मेडल जीत रचा इतिहास, 72 साल के इतिहास में पहली बार किया ये कारनामा

यह भारत का एशियन गेम्स में बेस्ट परफॉर्मेंस है. दरअसल, एशियन गेम्स के 72 सालों के इतिहास में पहली बार ऐसा हुआ है जब भारतीय खिलाड़ियों ने 18 गोल्ड मेडल जीतें हों…

नईदिल्ली (ए)। एशियन गेम्स के 11वें दिन भारतीय खिलाड़ियों ने 12 मेडल जीते. मंगलवार को भारत ने 3 गोल्ड मेडल जीते. इसके अलावा भारतीय खिलाड़ियों ने 5 सिल्वर मेडल और 4 ब्रॉन्ज मेडल अपने नाम किया. वहीं, अब तक भारतीय खिलाड़ी 18 गोल्ड मेडल के अलावा 31 सिल्वर और 32 ब्रॉन्ज जीते. इस तरह भारत के पदकों की संख्या 81 हो गई है।

यह भारत का एशियन गेम्स में बेस्ट परफॉर्मेंस है. दरअसल, एशियन गेम्स के 72 सालों के इतिहास में पहली बार ऐसा हुआ है जब भारतीय खिलाड़ियों ने 18 गोल्ड मेडल जीते हो. वहीं, भारत ने एशियन गेम्स में सबसे ज्यादा पदक जीतने के अपने पुराने रिकॉर्ड को पीछे छोड़ दिया है. इससे पहले एशियन गेम्स 2018 में भारतीय खिलाड़ियों ने 70 मेडल जीते थे, जो भारत का बेस्ट परफॉर्मेस था. भारत ने एशियन गेम्स 2018 में 16 गोल्ड मेडल के अलावा 24 सिल्वर मेडल और 30 ब्रॉन्ज मेडल जीता था. लेकिन अब भारत ने अपने पुराने रिकॉर्ड को पीछे छोड़ दिया है. अब तक इस एशियन गेम्स में भारत 81 पदक अपने नाम कर चुका हैं।

हालांकि, भारत मेडल टैली में चौथे नंबर पर बना हुआ है. वहीं, चीन पहले नंबर पर काबिज है. चीन ने 166 गोल्ड मेडल समेत कुल 304 मेडल जीते हैं. इसके बाद जापान 35 गोल्ड समेत 135 पदकों के साथ दूसरे नंबर पर है. जबकि साउथ कोरिया 33 गोल्ड समेत 144 मेडल के साथ तीसरे नंबर पर काबिज है।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button