खास खबरदेश-दुनियाफीचर्ड

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज मध्यप्रदेश और राजस्थान के दौरे पर, 17600 करोड़ रूपए के विभिन्न परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे

पीएम मोदी मध्य प्रदेश के जबलपुर में 12,600 करोड़ रुपये से अधिक की कई परियोजनाओं का उद्घाटन, शिलान्यास करेंगे। वह इंदौर में लाइट हाउस परियोजना के तहत निर्मित 1,000 से अधिक घरों का उद्घाटन करेंगे…

नईदिल्ली (ए)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज चुनावी राज्य राजस्थान और मध्य प्रदेश का दौरा करेंगे। इस दौरान वह मध्य प्रदेश में 12,600 करोड़ तो राजस्थान में 5,000 करोड़ रुपये से अधिक की लागत वाली विभिन्न परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे।

पीएमओ की ओर से जारी बयान के मुताबिक, प्रधानमंत्री मोदी पहले राजस्थान जाएंगे। जहां वो भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी), जोधपुर परिसर राष्ट्र को समर्पित करेंगे और इसके साथ ही जोधपुर हवाई अड्डे पर नये टर्मिनल भवन तथा अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) ‘ट्रॉमा सेंटर और क्रिटिकल केयर हॉस्पिटल ब्लॉक’ की आधारशिला रखेंगे।

इसके बाद पीएम मोदी मध्य प्रदेश के जबलपुर पहुंचेंगे और वहां 12,600 करोड़ रुपये से अधिक की कई परियोजनाओं का उद्घाटन, शिलान्यास करेंगे। वह इंदौर में लाइट हाउस परियोजना के तहत निर्मित 1,000 से अधिक घरों का उद्घाटन करेंगे।

पीएम मोदी मंडला, जबलपुर और डिंडोरी जिलों में 2,350 करोड़ रुपये से अधिक की कई जल जीवन मिशन परियोजनाओं की आधारशिला रखेंगे। सिवनी में 100 करोड़ की लागत की जल जीवन मिशन परियोजना राष्ट्र को समर्पित करेंगे। चार जिलों की इन परियोजनाओं से मध्य प्रदेश के लगभग 1,575 गांवों को लाभ मिलेगा। सड़क ढांचे में सुधार के लिए 4,800 करोड़ की कई परियोजनाओं का शिलान्यास करेंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button