खास खबरछत्तीसगढ़दुर्ग-भिलाईफीचर्ड

खेलगांव पुरई की 9 वर्षीय तनुश्री कोसरे लगातार 5 घण्टे तैर कर बनाएगी नए वल्ड रिकार्ड, दुर्ग SP शलभ सिन्हा ने दी शुभकामनाएं

दुर्ग। दुर्ग जिले के खेल गांव के नाम से विख्यात खेल गांव पुरई के फ्लोटिंग विंग्स स्विमिंग एकेडमी की नन्ही तैराक तनुश्री कोसरे तैराकी के क्षेत्र में वर्ल्ड रिकार्ड बनाने की ओर अग्रसर हो रही है। वह प्रतिदिन 7 से 8 घंटे गांव के ही तालाब में तैरकर कोच ओम कुमार ओझा, ईश्वर ओझा, निशा के मगदर्शन में प्रशिक्षण प्राप्त कर रही है। तैराकी एवम वर्ल्ड रिकार्ड हासिल करने का जुनून इस तरह कायम है कि बिना कोच के भी घर से निकल कर पहुंच जाती है तालाब एवम घंटो तैराकी करते रहती है।

तनुश्री कोसरे के तैराकी का जुनून एवम जज्बा देखते बनता है, निश्चित रूप से यह नन्ही तैराक अपने लक्ष को प्राप्त कर वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाएगी। तनुश्री के पिता राजेंद्र कोसरे एवम माता लक्ष्मी कोसरे भी अपनी बेटी का पूरा सहयोग एवम हौसला अफजाई करते हैं। फ्लोटिंग विंग्स के अध्यक्ष दिवाकर गायकवाड़ ने बताए कि यह रिकॉर्ड 10 वर्ष से कम उम्र का है और तनुश्री अभी सिर्फ 9 साल की है, तो हमारे लिए बहुत गर्व की विषय है, साथ ही ग्राम वासी भी उसके तैराकी की सराहना करते हैं।

दिशा पब्लिक स्कूल, नेवईभाठा की पांचवी कक्षा में पढ़ रही 9 वर्षीय तनुश्री की तैराकी अदभुत है। खाना पीना त्यागकर घंटों जलपरी की तरह तालाब में तैरते रहती है। तनुश्री का यह जुनून एवम जज्बा फ्लोटिंग विंग्स स्विमिंग एकेडमी को एक और वर्ल्ड रिकार्ड से गौरवान्वित करेगा। आगामी 8 अक्टूबर को प्रातः 11 बजे से शाम 4 बजे तक लगातार 5 घंटे तक तैरकर तनुश्री वर्ल्ड रिकार्ड बनाएगी। चार साल की उम्र से ही तैराकी में रुचि रखने वाली तनुश्री गांव के ही दों डोघिया तालाब में तैरकर रिकार्ड बनाएगी।

बुधवार को तनुश्री को ने दुर्ग पुलिस अधीक्षक शलभ सिन्हा से मुलाकात की। एसपी ने तनुश्री से तैयारी और डाईटस को लेकर वृस्तित बातचीत की और शुभकामनाएं देते हुए उज्जवल भविष्य की कामना की साथ ही रिकार्ड बनाने के बाद पुनः मिलने की बात कही।

 

गोरतलब है कि खेलगांव पुरई के फ्लोटिंग विंग्स एकेडमी के ईश्वर ओझा एवम चंद्रकला ओझा वर्ल्ड रिकॉर्ड बना चुके
हैं तथा कोच ओम कुमार ओझा को भी सबसे कम उम्र के कोच होने का गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड का खिताब मिल चुका है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button