दुर्ग-भिलाईफीचर्ड

07 अक्टूबर से कोडिया में पं.प्रदीप मिश्रा का शिव महापुराण का आयोजन, दुर्ग ट्रैफिक पुलिस ने जारी किया रूट प्लान और पार्किंग स्थल

भिलाई। शनिवार दिनांक 7 अक्टूबर से ग्राम कोड़िया धमधा रोड) में होने वाले शिव महापुराण कथा स्थल का निरीक्षण कर एवं अधिक संख्या में आने वाली भीड़ को देखते हुए यातायात पुलिस दुर्ग द्वारा मार्ग व्यवस्था एवं अलग-अलग दिशाओं में पार्किंग की व्यवस्था निम्न अनुसार की गई है।

बालोद, राजनांदगांव, पुलगांव दुर्ग की ओर से आने वाले वाहनो के लिए मार्ग/पार्किंग व्यवस्था:- बालोद, राजनांदगांव की ओर से आने वाले वाहन पुलगांव चौक से पटेल चौक, राजेन्द्र पार्क चौक, ग्रीन चौक, धमधा नाका ओवर ब्रिज, धमधा रोड होते हुए ग्राम कोडिया पहुंचेगे एवं वाहन ग्राम कोडिया के गौठान, स्कूल मैदान, मस्जिद गली के आगे मैदान, पानी टंकी मैदान में वाहन पार्क कर पैदल में कार्यक्रम स्थल में पहुंचेंगे।

रायपुर, अहिवारा, भिलाई की ओर से आने वाले वाहनो के लिए मार्ग/पार्किंग व्यवस्था:- रायपुर, अहिवारा, भिलाई की ओर से आने वाले वाहन बागडुमर/नंदनी खुदनी होते हुए ग्राम पोटिया मैदान में वाहन में पार्क कर पैदल कार्यक्रम स्थल में पहुचेंगें।

कवर्धा, बेमेतरा, धमधा की ओर से आने वाले वाहनों की मार्ग/पार्किंग व्यवस्था:- कवर्धा, बेमेतरा, धमधा की ओर से आने वाले वाहन पथरिया चौक होते हुए ग्राम मेडेसरा में वाहन पार्क कर पैदल कार्यक्रम स्थल पहुंचेगे।

नोटः- दिनांक 07.10.2023 से 13.10.2023 तक नंदकट्ठी चौक से पथरिया चौक तक माल वाहन वाहन एवं भारी वाहनो का आवागमन पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगा, इन वाहनो को नंदकट्ठी चौक से बोरी होते हुए धमधा की ओर डायवर्ट किया जावेगा। इसी प्रकार धमधा से दुर्ग आने वाले वाहन पथरिया चौक से बासीन तिराहा से बासीन गांव, बोडेगांव से नंदकट्ठी चौक की ओर डायवर्ट किया जावेगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button