खास खबरदेश-दुनियाफीचर्ड

गुलदस्ता देने में हुई देरी तो गृहमंत्री ने गनर को जड़ दिया थप्पड़, भाजपा सांसद ने घटना की निंदा की

गृहमंत्री पशुपालन के गले लगते हैं. जन्मदिन की शुभकामना देते हैं. उसके बाद गुलदस्ता लेने के लिए अपने गनर की ओर मुड़ते हैं, लेकिन उसके हाथ में बुके नहीं होने की वजह से झल्लाकर तुरंत थप्पड़ जड़ देते हैं…

तेलंगाना (ए)। गृह मंत्री मोहम्मद महमूद अली का एक वीडियो वायरल हुआ है, जिसमें वह अपने गनर को थप्पड़ जड़ते नजर आ रहे हैं. बताया जा रहा है कि यह वीडियो सूबे के कैबिनेट में पशुपालन मंत्री टी श्रीनिवास यादव के जन्मदिन कार्यक्रम का है। इसमें देखा जा सकता है कि कार्यक्रम में शिरकत करने पहुंचे गृह मंत्री महमूद अली, यादव के गले लगते हैं. जन्मदिन की शुभकामना देते हैं. उसके बाद गुलदस्ता लेने के लिए अपने गनर की ओर मुड़ते हैं, लेकिन उसके हाथ में बुके नहीं होने की वजह से झल्लाकर तुरंत थप्पड़ जड़ देते हैं।

न्यूज एजेंसी पीटीआई की रिपोर्ट के मुताबिक यह वीडियो शुक्रवार का ही है. टी श्रीनिवास यादव को जन्मदिन की शुभकामना देने के बाद जब गुलदस्ता समय पर नहीं देने के लिए महमूद अली अपने गनर को थप्पड़ जड़ते हैं तो श्रीनिवास उन्हें शांत करते हुए नजर आ रहे हैं. इस बारे में प्रतिक्रिया के लिए गृह मंत्री मोहम्मद महमूद अली से संपर्क करने की कोशिश की गई, लेकिन बात नहीं हो पाई।

इधर गृह मंत्री के इस बर्ताव की बीजेपी नेताओं ने निंदा की है. बीजेपी सांसद अरविंद धर्मपुरी ने माइक्रो ब्लॉगिंग साइट एक्स (पहले ट्विटर) पर इस पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा, “मैं तेलंगाना के गृहमंत्री मोहम्मद महमूद अली के अपने ही सुरक्षा अधिकारी को थप्पड़ जड़ने की घटना की निंदा करता हूं. नेताओं का बर्ताव सम्मान और अच्छे आचरण का उदाहरण पेश करने वाला होना चाहिए. यह बर्ताव पूरी तरह से अस्वीकार्य है और बहुत ही खराब उदाहरण प्रस्तुत करने वाला है।”

इधर इस वीडियो के वायरल होने के बाद लोग सोशल मीडिया पर गृहमंत्री की आलोचना कर रहे हैं. हालांकि उनकी ओर से इस मामले में अभी तक कोई सफाई नहीं आई है. ना ही सुरक्षा कर्मी की ओर से फिलहाल कोई बयान सामने आया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button