दुर्ग-भिलाईफीचर्ड

शकुंतला विद्यालय में व्यक्तित्व का सर्वांगीण विकास विषय पर एक दिवसीय कार्यशाला का हुआ आयोजन

भिलाई। ‘व्यक्तित्व का सर्वांगीण विकास विषय पर शकुन्तला विद्यालय के ऑडिटोरियम में 07.10.2023
को एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित की गई। इसके प्रेरणा स्त्रोत डॉ. अनिल कुमार गुप्ता (पॉजिटिव हेल्थ जोन के संस्थापक, यूएसए से वैदिक विज्ञान और साइको न्योरोबिक्स में पीएचडी) आप छत्तीसगढ़ राज्य में सबसे अधिक मोतियाबिंद की सर्जरी करने का रिकार्ड और दो लोगों की टीम द्वारा सबसे लम्बे मैराथन भाषण में गिनिज बुक वर्ल्ड रिकार्ड धारक हैं।

इस कार्यशाला में डॉ. कुमार के साथ डॉ. नरेन्द्र पाण्डेय (वैकल्पिक चिकित्सक) डॉ स्मृति सिंह (होम्योपैथी VHMS डाक्टर) और डॉ. भूमिका साहू की उपस्थिति सहायक रही। डॉ. अनिल गुप्ता ने अपने अनुभवजनित ज्ञान व मानवीय संवेदनाओं के आधार पर वर्तमान में युवा वर्ग व किशोरों के मानसिक स्वस्थ्य और चुस्त दिनचर्या के निर्माण हेतु कई महत्वपूर्ण जानकारी दी साथ ही प्रभावी व्यक्तित्व का गठन कैसे हो यह भी बताया। हमारा शरीर का अन्तः स्वरूप कैसे सक्रिय होता है? इस विषय को सातचक्र, तीन नाड़ियों और शरीर का ओरा आदि की रोचक जानकारी दी। उन्होंने प्रधानमंत्री के वक्तव्य से इस विषय को और स्पष्ट किया।

डॉ. नरेन्द्र पाण्डेय ने बताया कि शरीर पर नकारात्मक विचार व दूषित चिंताएँ कितनी घातक होती हैं इसे ऊर्जा-मापन यंत्र से मंच पर छात्रों पर एक प्रयोग करके दिखाया। नकारात्मक जीवन शैली के दुष्परिणाम को ‘कोटा’ की घटनाओं से बताया। कार्यशाला में छात्रों की सजग भूमिका बनी रहे इसके लिए कई परीक्षण, प्रश्न-पत्र विकल्प चयन व विचार साझा से करवाया। अंत में स्वास्थ्य की ओर समाज का यूथ जागरूक हो इस पर बल देने के लिए शपथ दिलाई-
“मेरा स्वास्थ मेरी जिम्मेदारी, मेरा जीवन मेरी जिम्मेदारी”। इस कार्यशाला का समापन हुकार भरे जोश से
स्वस्थ्य रहें, मस्त रहें जबरदस्त रहें।

अतिथियों को स्मृति चिह्न से सम्मानित करते हुए प्राचार्य विपिन कुमार ने कहा- इस सदन में इससे पहले कई कार्यशालाएँ आयोजित हुई पर आज की कार्यशाला जैसी सफलता किसी में नहीं दिखी। कार्यशाला का सफल मंच संचालन व आभार प्रदर्शन शिक्षिका रजनी तिवारी ने की।

 

इस कार्यशाला के सफलतापूर्वक सम्पन्न होने पर शकुन्तला ग्रुप ऑफ स्कूल्स के डायरेक्टर संजय ओझा ने सभी को बधाई दी, साथ ही चिन्तामुक्त सकारात्मक ऊर्जा से संचालित होने की बात कहीं। इस अवसर पर मैनेजर ममता ओझा ( शारदा विद्यालय रिसाली सेक्टर), व्ही दुबे, अभय दुबे, प्राचार्य आरती मेहरा ( शकुन्तला विद्यालय क्र-2), उपप्राचार्य जी. रंजना कुमार, अनिता नायर, हेडमिस्ट्रेस
सुनीता सक्सेना, सीनियर बलजीत कौर एंव राजेभा वर्मा, प्रतीक ओझा, वनिता ओझा एवं शिक्षक- शिक्षिकायें इस कार्यशाला में शामिल हुए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button