खास खबरदेश-दुनियाफीचर्डविविध

वर्ल्ड कप में जीत के साथ हुई भारत की शुरुआत: रोमांचक मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया को 6 विकेट से हराया, कोहली-राहुल ने खेली शानदार पारी

भारत की शुरुआत बेहद खबर रही मात्र 2 रन के स्कोर पर भारत ने तीन विकेट गंवा दिए थे, भारत के तीन अहम बल्लेबाज खाता खोले बिना आउट हो चुके हैं। ईशान और रोहित के बाद श्रेयस अय्यर भी खाता खोले बिना आउट हो गए थे…

भिलाई। भारत ने वर्ल्ड कप 2023 का आगाज जीत के साथ की है। भारत ने ऑस्ट्रेलिया को रोमांचक मुकाबले में 6 विकेट से हराकर जीत हासिल कर लिया है। भारत की पारी की शुरुआत बेहद ही खराब हुई थी। सिर्फ 2 रन पर ही भारत के 3 विकेट गिर गए थे। जिसमे कप्तान रोहित शर्मा, ईशान किशन और श्रेयस अय्यर ने बिना खाता खोले ही पवेलियन लौट गए। उसके बाद विराट कोहली और केएल राहुल ने पारी को संभाला और भारत को जीत के करीब ले गए। विराट कोहली और केएल राहुल के बीच 165 रन की साझेदारी कर भारत की जीत सुनिश्चित कर दिया।

विराट कोहली और केएल राहुल के पारी की जितने तारीफ की जाए उतनी कम होगी। दोनो ने भारत को जीत की नीव रखी। आज शुभमन गिल के नही खेलने के कारण ईशान किशन कप्तान रोहित शर्मा के साथ ओपनिंग करने आए और पहली ही गेंद पर स्लिप में कैमरन ग्रीन को कैच दे बैठे, उस वक्त भारत का स्कोर मात्र 2 रन था, फिर रोहित शर्मा और श्रेयस अय्यर भी जीरो पर आउट हो गए। विराट कोहली ने 85 रन की शानदार पारी खेली वही केएल राहुल ने नाबाद 97 रन बनाकर जीत की औपचारिकता पूरी की। हार्दिक पंड्या ने नाबाद 11 रन बनाए। भारत ने 52 गेंद शेष रहते ही जीत दर्ज कर लिया। केएल राहुल ने छक्का जड़कर जीत दिलाई।

ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। बुमराह ने अपने दूसरे ही ओवर में मिचेल मार्श को आउट कर दिया। वह अपना खाता भी नहीं खोल सके। इसके बाद स्मिथ और वॉर्नर ने 69 रन की साझेदारी कर ऑस्ट्रेलियाई पारी को संभाला, लेकिन कुलदीप ने वॉर्नर को आउट कर साझेदारी को तोड़ा। वॉर्नर ने 41 रन बनाए। स्मिथ और लाबुशेन ने 36 रन जोड़े, लेकिन जडेजा ने स्मिथ को 46 और लाबुशेन को 27 के स्कोर पर आउट किया। उन्होंने एलेक्स कैरी को खाता तक नहीं खोलने दिया और 119 रन पर ऑस्ट्रेलिया की आधी टीम पवेलियन लौट गई।

कुलदीप ने मैक्सवेल को 15 रन के निजी स्कोर पर बोल्ड किया। जल्द ही ग्रीन भी आठ रन के स्कोर पर अश्विन का शिकार बन गए। कमिंस 15 और जैंपा छह रन बनाकर आउट हुए। अंत में मिचेल स्टार्क ने 28 रन बनाकर अपनी टीम को लड़ने लायक स्कोर तक पहुंचाया। वनडे में 199 रन बड़ा स्कोर नहीं है, लेकिन पिच के लिहाज से यह छोटा स्कोर नहीं है।

भारत के लिए रवींद्र जडेजा ने तीन विकेट लिए। कुलदीप यादव और जसप्रीत बुमराह को दो-दो विकेट मिले। सिराज, हार्दिक और अश्विन ने एक-एक विकेट लिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button