छत्तीसगढ़फीचर्ड

रिश्तेदार के घर गांव जा रही महिला का रास्ता रोककर डरा धमकाकर खेत में ले जाकर दुष्कर्म करने वाला आरोपी गिरफ्तार

आरोपी के विरुद्ध धारा 376, 506 भादवि के तहत् कार्यवाही की गई…महिला पर घटित अपराध की गंभीरता को देखते हुए आरोपी को त्वरित गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया…

जांजगीर चांपा। प्रार्थिया थाना नवागढ़ उपस्थित आकर दिनांक 08.10.2023 को रिपोर्ट दर्ज कराई की प्रार्थिया अपने रिश्तेदार के घर गांव जा रही थी की आरोपी द्वारा सेमरा पास रास्ते में पीड़िता को डरा धमका कर सुनसान जगह खेत की ओर ले गया और जान से मारने की धमकी देकर पीड़िता के साथ जबरन दुष्कर्म किया किसी को बताने पर जान से मार दुंगा बोला लोक लाज की डर से प्रार्थिया किसी को नही बताई कि रिपोर्ट पर आरोपी के विरुद्ध अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

विवेचना दौरान पीड़िता का महिला पुलिस अधिकारी से कथन कराया गया है। विवेचना दौरान आरोपी मिथलेश बंजारे उम्र 46 साल निवासी राहोद थाना शिवरीनारायण को तलब कर घटना के संबंध में पूछताछ किया जो जुर्म स्वीकार किए जाने से तथा आरोपी के विरुद्ध अपराध धारा सदर का घटित करना पाये जाने से विधिवत गिरफ्तार कर दिनांक 08.10.23 को न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।

आरोपी के विरुद्ध धारा 376, 506 भादवि के तहत अपराध दर्ज किया गया। आरोपी मिथलेश बंजारे उम्र 46 वर्ष निवासी रहोद थाना शिवरीनारायण है। उपरोक्त कार्यवाही में निरीक्षक कमलेश सेंडे एवम प्रधान आर. तारीकेश पाण्डेय आर.जनक कश्यप बलराम यादव थाना स्टाफ का सराहनीय योगदान दिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button