खास खबरछत्तीसगढ़फीचर्ड

विस्फोटक सामाग्री का परिवहन करते 03 आरोपी गिरफ्तार, 3 ट्रक सहित करीब 60 टन अमोनियम नाइट्रेट विस्फोटक बरामद

विस्फोटक सामाग्री का परिवहन करने वाले आरोपियों को परिवहन शर्तों के उल्लंघन करने पर ट्रक एवं भारी मात्रा में विस्पोटक साम्रागी जप्त, विस्फोटक सामाग्री का परिवहन करते 03 आरोपियों को किया गया गिरफ्तार, आरोपियों के पास से 2 ट्रक सहित करीब 60 टन अमोनियम नाइट्रेट विस्फोटक सामाग्री कुल कीमती करीब 25 लाख 50 हजार किया गया है बरामद…

बलरामपुर। पुलिस महानिरीक्षक सरगुजा अंकित गर्ग (भा.पु.से) एवं पुलिस अधीक्षक बलरामपुर डॉ. लाल मे
सिंह (भा.पु. से) के कुशल मार्गदर्शन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक चन्द्रेश ठाकुर के नेतृत्व में जिले में अवैध पदार्थों के परिवहन पर अकुंश लगाने हेतु जिले के समस्त थाना / चौकी प्रभारियों को निर्देशित किया गया है। इसी कड़ी में दिनांक 09.10.2023 को थाना प्रभारी रघुनाथनगर निरीक्षक अमर सिंह कोमरे द्वारा मय स्टॉफ के थाना के सामने वाहनो की गहन चेकिंग की जा रही थी।

चेकिंग के दौरान ट्रक वाहन कमांक सी.जी. 15 सी. एस. 9094 का चालक मुन्ना यादव पिता बिरजू यादव, उम्र 46 वर्ष, निवासी राबर्टसगंज, थाना राबर्टसगंज, जिला सोनभद्र, उत्तर प्रदेश जो स्पेशल ब्लास्ट लिमिटेड, बेरला, बेमेतरा कंपनी छत्तीसगढ़ से बिस्फोटक सामाग्री लेकर से सिंगरौली, मध्य प्रदेश जा रहा था। इसी प्रकार ट्रक वाहन क्रमांक सी.जी.-15 ए. सी. 5138 का वाहन चालक ननदेव तिवारी पिता स्व. अम्बिका तिवारी, निवासी पलामू, झारखंड तथा हेल्फर सूरज कुमार पिता परमेश्वर, निवासी तरासी, थाना तरासी, पलामू, झारखंड जो बिस्फोटक पदार्थ लेकर विशाखापटनम आन्ध्र प्रदेश से सोलर इंडस्ट्रीज इण्डिया लिमिटेड, गनियारी, बैदन सिंगरौली, मध्य प्रदेश जा रहा था।

गवाहों के समक्ष दोनों ट्रक वाहन को चेक करने पर उक्त दोनों ट्रक वाहन में करीब 30-30 टन विस्फोटक सामाग्री अमोनियम नाइट्रेट बरामद किया गया। जिसका पंचनामा तैयार कर चालक से उक्त बिस्फोटक सामाग्री कब्जे एवं परिवहन के संबंध में वैध दस्तावेज पेश करने हेतु नोटिस दिया गया।

उक्त दोनों ट्रक वाहन में करीब 30-30 टन विस्फोटक सामाग्री अमोनियम नाइट्रेट कुल कीमती करीब 25 लाख 50 हजार बिना इस कार्यालय में सूचना दिए एक स्थान से दूसरे स्थान पर परिवहन करना पाये जाने पर थाना रघुनाथनगर में क्रमशः अपराध क्रमांक 128/2023, 129/2023 धारा 9 ( ख ) 1 (ख) विस्फोटक अधिनियम के तहत कार्यवाही कर आरोपीगण- 1. मुन्ना यादव पिता बिरजू यादव, उम्र 46 वर्ष, निवासी राबर्टसगंज, थाना राबर्टसगंज, जिला सोनभद्र, उत्तर प्रदेश 2. ननदेव तिवारी पिता स्व. अम्बिका तिवारी, निवासी पलामू, झारखंड 3. सूरज कुमार पिता परमेश्वर, निवासी तरासी, थाना तरासी, पलामू, झारखंड को गिरफ्तार किया गया।

नाम आरोपी- 1. मुन्ना यादव पिता बिरजू यादव, उम्र 46 वर्ष, निवासी राबर्टसगंज, जिला सोनभद्र, उ.प्र।
2. ननदेव तिवारी पिता स्व. अम्बिका तिवारी, निवासी पलामू, झारखंड।
3. सूरज कुमार पिता परमेश्वर, निवासी तरासी, थाना तरासी, पलामू, झारखंड।

जप्त की गई सामाग्री
1. ट्रक वाहन क्रमांक सी.जी. 15
सी. एस. 9094
ए.सी. – 5138
2. ट्रक वाहन क्रमांक सी.जी. – 15
3. दोनों ट्रक वाहन में करीब 30-30 टन विस्फोटक सामाग्री अमोनियम नाइट्रेट।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button