खास खबरदेश-दुनियाफीचर्ड

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज आदि कैलाश के करेंगे दर्शन, उत्तराखंड को देंगे 4200 करोड़ की सौगात

उत्तराखंड के कुमाऊं क्षेत्र के दौरे पर गुरुवार को आ रहे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वागत के लिए पिथौरागढ़ शहर तैयार है. पीएम प्रदेश वासियों को करोड़ों की सौगात देंगे…

नईदिल्ली (ए)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज यानी गुरुवार 12 अक्टूबर को एक दिवसीय दौरे पर उत्तराखंड के कुमाऊं क्षेत्र में आ रहे हैं. यहां वो 4200 करोड़ों की सौगात देंगे. साथ ही भोलेनाथ का आशीर्वाद भी लेंगे. पीएम मोदी पहले पिथौरागढ़ पहुंचकर आदि कैलाश के दर्शन करेंगे. इसके बाद जागेश्वर धाम जाएंगे. पीएम एक जनसभा को भी संबोधित करेंगे।

प्रधानमंत्री सुबह करीब साढ़े नौ बजे पिथौरागढ़ जिले के गुंजी गांव पहुंचेंगे जहां वे स्थानीय लोगों से बातचीत करेंगे. वो स्थानीय कला और उत्पादों पर आधारित एक प्रदर्शनी भी देखेंगे और सेना, भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (आईटीबीपी) और सीमा सड़क संगठन (बीआरओ) के कर्मियों के साथ बातचीत भी करेंगे।

पीएम ने एक्स पर किया पोस्ट पीएम ने उत्तराखंड आने से पहले गुरुवार को एक्स पर पोस्ट कर लिखा कि देवभूमि उत्तराखंड के जन-जन के कल्याण और राज्य के तेज विकास के लिए हमारी सरकार प्रतिबद्ध है. इसे और गति देने के लिए पिथौरागढ़ में कई परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करूंगा. यहां के गुंजी गांव में लोगों से संवाद का सुअवसर भी मिलेगा. अपने इस दौरे में आध्यात्मिक महत्त्व के पार्वती कुंड और जागेश्वर धाम में दर्शन और पूजन की भी उत्सुकता से प्रतीक्षा है।

प्रधानमंत्री दोपहर करीब 12 बजे अल्मोड़ा पहुंचेंगे जहां वो जागेश्वर धाम जाकर बाबा की पूजा अर्चना कर उनका आशीर्वाद लेंगे. लगभग 6200 फीट की ऊंचाई पर स्थित जागेश्वर धाम में लगभग 224 पत्थर के मंदिर हैं. इसके बाद प्रधानमंत्री दोपहर करीब 2:30 बजे पिथौरागढ़ पहुंचेंगे जहां वे ग्रामीण विकास, सड़क, बिजली, सिंचाई, पेयजल, बागवानी, शिक्षा, स्वास्थ्य और आपदा प्रबंधन जैसे क्षेत्रों से जुड़ी लगभग 4200 करोड़ रुपये की विभिन्न विकास परियोजनाओं का उद्घाटन, लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे।

पीएम मोदी के स्वागत के लिए पिथौरागढ़ शहर तैयार है. जहां नैनी सैनी हवाईअड्डे से जनसभा स्थल तक छह किलोमीटर लंबी सड़क को राज्य के विभिन्न क्षेत्रों की संस्कृतियों को दर्शाते भित्तिचित्रों और चित्रकारी से सजाया गया है. प्रधानमंत्री पिथौरागढ़ शहर में एक जनसभा को संबोधित करेंगे।

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में लिखा कि प्रधानमंत्री मोदी 12 अक्टूबर को आदि कैलाश और पार्वती ताल के दर्शन करेंगे. उन्होंने कहा, “प्रधानमंत्री जी इस क्षेत्र को विभिन्न विकास योजनाओं की सौगात देंगे और उनके आगमन से आदि कैलाश पर्यटन क्षेत्र को भी एक नई पहचान प्राप्त होगी।”

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button