खास खबरदेश-दुनियाफीचर्डविविध

ऑस्कर 2024 के लिए भेजी गई फिल्म Mission Raniganj, इन कैटेगरीज में मिल सकता है अवॉर्ड

मिशन रानीगंज’ के मकर्स ने फिल्म को ऑस्कर्स 2024 के लिए भेज दिया है. ‘मिशन रानीगंज’ बेस्ट पिक्चर और बेस्ट डायरेक्टर अवॉर्ड्स जैसी कैटेगरीज में मुकाबला कर सकती है…

मुंबई (ए)। अक्षय कुमार की फिल्म ‘मिशन रानीगंज: द ग्रेट भारत रेस्क्यू’ 6 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी. फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास परफॉर्म नहीं कर रही और फ्लॉप होती दिख रही है. वहीं मेकर्स फिल्म के लिए काफी जद्दोजहद करते दिखाई दे रहे हैं. दरअसल ‘मिशन रानीगंज’ के मकर्स ने फिल्म को स्वतंत्र तौर पर ऑस्कर्स 2024 के लिए भेज दिया है।

मिशन रानीगंज’ को ऑस्कर अवॉर्ड मिल सके इसके लिए मेकर्स ने फिल्म को जिम्मेदार संस्था एकेडमी ऑफ मोशन पिक्चर्स, आर्ट्स एंड साइंसेज को भेज दिया है. फिल्म को इंडिपेंडेंटली पेश किया गया है जिसकी वजह से यह बेस्ट फॉरेन फिल्म अवॉर्ड की कैटेगरी में मुकाबला करने के लिए के लिए एलिजिबल नहीं होगी।

इन कैटेगरीज में मिल सकता है अवॉर्ड!
‘मिशन रानीगंज’ ऑस्कर्स 2024 में बेस्ट पिक्चर और बेस्ट डायरेक्टर अवॉर्ड्स जैसी कई कैटेगरीज में मुकाबला कर सकती है. बता दें कि फिल्म ‘मिशन रानीगंज’ को टीनू सुरेश देसाई ने डायरेक्ट किया है. इससे पहले फिल्म रुस्तम में भी टीनू सुरेश देसाई और अक्षय कुमार ने एक साथ काम किया था. इस फिल्म के लिए एक्टर को पहला नेशनल अवॉर्ड भी मिला था।

बॉक्स ऑफिस पर ऐसा है फिल्म का हाल
अक्षय कुमार स्टारर फिल्म ‘मिशन रानीगंज’ जसवंत सिंह गिल की कहानी दिखाती है जिन्होंने 1989 में पश्चिम बंगाल के रानीगंज में बाढ़ वाली कोयला खदान में फंसे 65 खनिकों को बचाया था. इस मिशन को पूरा करने के लिए उन्होंने अपनी जान की बाजी लगा दी थी. फिल्म को रिलीज हुए एक हफ्ते से ज्यादा समय हो चुका है, इसके बावजूद फिल्म अपने बजट से आधा भी नहीं कमा पाई है. सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक ‘मिशन रानीगंज’ ने 8 दिनों में कुल 22.25 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button