खास खबरदेश-दुनियाफीचर्ड

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लिखे गरबा गीत पर मीत ब्रदर्स ने संगीत दिया तो वहीं दिव्य कुमार ने गीत गाया, PM ने सोशल मीडिया पर किया धन्यवाद

पीएम मोदी ने नवरात्रि के खास मौके पर एक गाने का वीडियो शेयर किया जिसे मीत ब्रदर्स ने संगीत दिया है तो वहीं दिव्य कुमार ने गाना गाया है…

नईदिल्ली (ए)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लिखे गरबा गीत को लोग काफी पसंद कर रहे हैं. इसके साथ ही बॉलीवुड जगत के सितारे भी उनकी खूब तारीफ कर रहे हैं. पीएम के लिखे गाने पर अब मीत ब्रदर्स ने संगीत दिया है तो वहीं दिव्य कुमार ने गीत गाया है, जिसके बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया हैंडल एक्स पर दोनों का धन्यवाद किया है।

पीएम नरेंद्र मोदी ने पोस्ट करते हुए लिखा कि नवरात्रि के खास मौके पर मेरी ओर से लिखा गया गरबा गीत साझा करते हुए मुझे काफी खुशी हो रही है. इसी के साथ उन्होंने मीत ब्रदर्स और दिव्य कुमार को गाने के लिए धन्यवाद किया।

मालूम हो कि इससे पहले सिंगर ध्वनि भानुशाली ने अपने एक्स अकाउंट पर पीएम मोदी के लिखे गाने गरबा का म्यूजिक वीडियो शेयर किया है. इसके साथ उन्होंने लिखा- ‘प्रिय नरेंद्र मोदी जी, तनिष्क बागची और मुझे आपका लिखा गया गरबा बहुत पसंद आया और हम एक ताजा लय, क्रिएशन और टेस्ट के साथ एक गाना बनाना चाहते थे. जस्ट म्यूजिक ने हमें इस गीत और वीडियो को जिंदा बनाने में मदद की।

ध्वनि भानुशाली के पोस्ट पर रिप्लाई करते हुए पीएम मोदी ने लिखा था- ‘शुक्रिया ध्वनि भानुशाली, तनिष्क बागची और जस्ट म्यूजिक की टीम को. गरबा की इस मनमोहक प्रस्तुति के लिए जो मैंने सालों पहले लिखी थी!यह कई यादें वापस लाता है. मैंने कई सालों से नहीं लिखा है, लेकिन पिछले कुछ दिनों में मैं एक नया गरबा लिखने में कामयाब रहा, जिसे मैं नवरात्रि के दौरान शेयर करूंगा।’

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button