खास खबरदेश-दुनियाफीचर्ड

राजस्व आसूचना निदेशालय ने 15.21 करोड़ रुपये कीमत का 25 किलो तस्करी का सोना और 56.3 लाख की नकदी की बरामद

डीआरआई चेन्नई जोन के अधिकारियों ने एक हफ्ते में अलग अलग रास्तों से तस्करी कर लाया गया 15 करोड़ रुपये मूल्य का लगभग 25 किलो सोना जब्त किया है…

नई दिल्‍ली (ए)। राजस्व आसूचना निदेशालय ने चेन्‍नई और त्रिची में किए गए तीन अलग-अलग ऑपरेशनों में करोड़ों की कीमत का सोना और नकदी बरामद की है. डीआरआई ने 15.21 करोड़ रुपये कीमत का 25 किलो तस्करी का सोना और 56.3 लाख रुपये बरामद किए हैं. डीआरआई चेन्नई जोन के अधिकारियों ने इस तरह एक हफ्ते में अलग अलग रास्तों से तस्करी कर लाया गया सोना और नकदी बरामद की है।

डीआरआई अधिकारियों को पता चला था कि नागपट्टिनम जिले के तटीय क्षेत्र के माध्यम से श्रीलंका से तस्करी का सोना एक कार में चेन्नई ले जाया जा रहा है. इसके बाद डीआरआई के अधिकारियों ने 13 अक्‍टूबर की शाम को मद्रास हाईकोर्ट के पास एक मारुति डिजायर कार को रोका. कार के अंदर मौजूद 2 लोगों से 11.794 किलो विदेशी सोना और 2 लाख 30 हजार रुपये बरामद हुए।

इन्‍हीं दोनों लोगों की निशानदेही पर एक सोना पिघलाने की दुकान में छापा मारा गया और वहां से 3.3 किलो सोना और 54 लाख रुपये की नकदी भी बरामद की गई।

वहीं 9 अक्टूबर को त्रिची मे इसी तरह के एक ऑपरेशन में, डीआरआई की टीम ने एक कार में तस्करी का सोना लेकर चेन्नई की ओर जा रहे कर रहे 2 लोगों को समयपुरम टोल गेट के पास रोका और तटीय मार्ग के माध्यम से श्रीलंका से तस्करी करके लाया गया 7.55 किलो सोना जब्त किया गया।

इसके अलावा 11 अक्टूबर को डीआरआई के अधिकारियों ने चेन्नई हवाई अड्डे पर मलेशिया से आए 2 लोगों को हिरासत में लिया और उनके अंडरगार्मेंट्स में विशेष रूप से बने पाउच में छुपाया गया 3.46 किलोग्राम सोना बरामद किया. यह सोना पेस्ट के रूप में था. इसे प्रोसेस कराने पर 1.73 करोड़ रुपये मूल्य का 2.97 किलो सोना बरामद किया गया. दोनों यात्रियों को गिरफ्तार कर लिया गया और रिमांड पर लिया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button