छत्तीसगढ़फीचर्ड

नारायणपुर कलेक्टर- एसपी ने जिले के संवेदनशील क्षेत्रों में भ्रमण कर चुनाव के तैयारियों का लिया जायजा

नारायणपु। जिले में शांतिपूर्ण और निष्पक्ष चुनाव के उद्वेश्य से पुलिस अधीक्षक पुष्कर शर्मा (भा.पु.से.) एवं कलेक्टर अजीत वसंत (भा.प्र.से.) के द्वारा जिले के संवेदनशील क्षेत्रों में भ्रमण कर चुनाव के तैयारियों का जायजा लिया जा रहा हैं एवं चुनाव व्यवस्था में तैनात अधिकारी/कर्मचारी एवं सुरक्षा बलों का मार्ग दर्शन एवं उत्सावर्धन किया जा रहा हैं।

इसी कड़ी में आज पुलिस अधीक्षक पुष्कर शर्मा एवं कलेक्टर अजीत वसंत के द्वारा नक्सल प्रभावित क्षेत्र धौड़ाई में स्थैतिक निगरानी दल का आकस्मिक भ्रमण किया गया एवं आगामी चुनाव के दौरान सतर्क रहकर निष्पक्ष रूप से आदर्श आचार संहिता के अनुरूप कार्यवाही करने निर्देश दिया गया।

तत्पश्चात पुलिस अधीक्षक एवं कलेक्टर के द्वारा जिले के संवेदनशील मतदान केंन्द्र ओरछा, गुदाड़ी एवं टेकानार का भ्रमण कर चुनाव के दौरान लगने वाले व्यवस्था का जायजा लिया गया। तत्पश्चात पुलिस अधीक्षक एवं कलेक्टर महोदय के द्वारा क्षेत्र में स्थित सुरक्षा कैंम्पों का भ्रमण कर जवानों का उत्साहवर्धन एवं आगामी चुनाव के दृष्टिगत सुरक्षा हेतु मार्गदर्शन दिया गया है।

उक्त भ्रमण के दौरान देवेश ध्रुव, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत नारायणपुर, प्रदीप वैद्य अनुविभागीय दण्डाधिकारी ओरछा, अभिषेक पैकरा अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) छोटेडोंगर, सुमीत बघेल मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत ओरछा, रक्षित निरीक्षक दीपक साव व सोनू वर्मा एवं अन्य अधिकारी भी साथ थें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button