दुर्ग-भिलाईफीचर्ड

एसीसीयू और सायबर सेल की बैठक में दुर्ग SSP ने कहा- ‘क्राइम डिटेक्शन’ के साथ-साथ ‘क्राइम प्रिवेंशन’ पर दिया जाए जोर

भिलाई। दिनांक 16 अक्टूबर 2023 को पुलिस नियंत्रण कक्ष भिलाई के सभागार में शाम 4:00 बजे वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दुर्ग राम गोपाल गर्ग के द्वारा एसीसीयू एवम सायबर सेल के समस्त अधिकारी एवं कर्मचारियों की बैठक ली गई, बैठक में सर्वप्रथम समस्त अधिकारियों एवं कर्मचारियों से रूबरू होकर, आने वाले विधानसभा चुनाव के संबंध में चुनाव संबंधी अपराध पर सूचना तंत्र को और भी मजबूत कर अवैध रूप से बिक रहे शराब एवम नगदी रुपए की सूचना प्राप्त होने सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दुर्ग के द्वारा एसीसीयू के समस्त जवानों को कुछ खास निर्देश दिए, जिसमें जेल रिहाई पर प्रोफार्मा तैयार कर कर्मचारी के नियुक्त करने के संबंध में हिदायत दी गई, इसके अलावा ‘क्राइम डिटेक्शन’ के साथ-साथ ‘क्राइम प्रिवेंशन’ पर भी जोर देने की बात की गई। आगामी त्योहारी सीजन को देखते हुए होने वाले क्राइम जिसमें चेन स्नेचिंग, चोरी, लूट, ठगी की वारदातों को कैसे रोका जाए इस पर विचार करने की बात बताई गई। नशे पर बर्बाद हो रहे युवाओं पर खास ध्यान देते हुए नशे के सौदागरों पर सख्त सख्त कार्यवाही करने के निर्देश दिए गए।

बैठक में उपस्थित साइबर सेल के अधिकारी एवं कर्मचारियों को साइबर टिप लाइन पर ज्यादा फोकस करने की बात कह कर साइबर फ्रॉड हो जाने पर तुरंत बैंक अकाउंट को फ्रीज कर पैसे वापसी का संपूर्ण प्रयास करने की बात पर जोर दिया एवं MHA एवम वरिष्ठ कार्यालय से प्राप्त गाइडलाइन पर भी चर्चा की गई, मिसिंग मोबाइल को सर्च करने की बात कही गई। सीसीटीवी पर एक सॉफ्टवेयर के माध्यम से जिओ टैगिंग करने की बात कही गई, जिससे आने वाले समय में एक क्लिक करने पर सीसीटीवी किन किन लोकेशन पर उपस्थित है, की जानकारी मिल पाएगी।

बैठक में उपस्थित सभी अधिकारी एवं कर्मचारियों को स्पष्ट निर्देश दिए गए कि कदाचरण करने वाले कर्मचारियों पर कार्यवाही की जाएगी एवं अच्छे कार्य करने वाले कर्मचारियों को रिवॉर्ड दिया जाएगा। इसके पश्चात सभी कर्मचारियों से अन्य अभिमत भी लिए गए।

उपरोक्त बैठक में उप पुलिस अधीक्षक राजीव शर्मा, एसीसीयू निरीक्षक नरेश पटेल, संतोष मिश्रा सहित एसीसीयू एवम सायबर सेल के अधिकारी/कर्मचारी उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button