खास खबरदेश-दुनियाफीचर्डविविध

विजय थलापति की फिल्म ‘लियो’ सिनेमाघरो में रिलीज के साथ बॉक्स ऑफिस पर जमाया कब्जा: दूसरे दिन की एडवांस बुकिंग में भी किया दमदार कलेक्शन, बेच डालें इतने टिकट

लियो ने बॉक्स ऑफिस पर जलवा बिखेर दिया है. फिल्म ने पहले दिन की एडवांस बुकिंग में रिकॉर्ड तोड़ टिकट बेचे थे. वहीं अब दूसरे दिन की एडवांस बुकिंग की रिपोर्ट भी सामने आ गई है…

चेन्नई (ए)। विजय थलापति की फिल्म ‘लियो’ सिनेमाघरो में रिलीज हो चुकी है. फिल्म ने रिलीज के साथ ही बॉक्स ऑफिस पर अपना कब्जा जमा लिया है. सैकनिल्क की रिपोर्ट की मानें तो घरेलू बॉक्स ऑफिस पर पहले दिन फिल्म 68 करोड़ का कलेक्शन कर सकती है. इसके अलावा वर्ल्डवाइड 145 करोड़ कमाकर ‘लियो’ कॉलीवुड की हाईएस्ट ओपेनिंग फिल्म का रिकॉर्ड अपने नाम कर लेगी।

‘लियो’ ने अपने पहले दिन की एडवांस बुकिंग में रिकॉर्ड तोड़ टिकट बेचे थे. रिपोर्ट्स के मुताबिक फिल्म ने पहले दिन की एडवांस बुकिंग में 24 लाख 48 हजार 746 टिकट बेच डालें थे और इसके साथ ही 46.36 करोड़ रुपए का बिजनेस कर लिया था. वहीं अब दूसरे दिन की एडवांस बुकिंग की रिपोर्ट भी सामने आ गई है, जिसके मुताबिक विजय थलापति की फिल्म ने 9 लाख 10 हजार 15 टिकट बेचकर 16.01 करोड़ रुपए का कलेक्शन कर लिया है।

तमिल भाषा में बेचे सबसे ज्यादा टिकट
‘लियो’ के लैंग्वेज-वाइज एडवांस बुकिंग कलेक्शन पर ध्यान दें तो फिल्म ने सबसे ज्यादा टिकट तमिल भाषा में बेचे हैं. तमिल भाषा के 2D फॉर्मेट में फिल्म ने  82 लाख 1 हजार 110 टिकटों की बिक्री की है. वहीं तमिल (आईमैक्स) के लिए 6, 707 टिकट बेचे हैं. तेलुगू के लिए ‘लियो’ ने 68,243 टिकट बेचकर 1 करोड़ 5 लाख 85 हज़ार 47 रुपए कमाए हैं. वहीं कन्नड़ में 45,6,700 रुपए और हिंदी में 15,24,207 रुपए का कलेक्शन किया है।

लोकेश कनगराज के डायरेक्शन में बनी फिल्म
विजय थलापति स्टारर फिल्म ‘लियो’ एक एक्शन फिल्म है जिसे साउथ के दिग्गज डायरेक्टर लोकेश कनगराज ने डायरेक्ट किया है. फिल्म का दर्शकों को लंबे समय से इंतजार था और यही वजह है कि फिल्म पर्दे पर आते ही छा गई है और नए रिकॉर्ड बना रही है. ‘लियो’ की स्टारकास्ट की बात करें तो फिल्म में विजय के अलावा संजय दत्त, तृषा कृष्णण और अर्जुन सरजा जैसे स्टार्स अहम किरदार अदा करते दिखाई दिए हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button