दुर्ग-भिलाईफीचर्ड

SSP राम गोपाल गर्ग के द्वारा देर रात्रि की गई पेट्रोलिंग: थाना मोहन नगर, सुपेला, खुर्सीपार, भिलाई नगर, पुरानी भिलाई पहुंच कर उपस्थित बल के कार्यों को चेक कर दिए निर्देश

भिलाई। बुधवार की मध्य रात्रि 12 बजे वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दुर्ग राम गोपाल गर्ग के द्वारा, उप पुलिस अधीक्षक यातायात सतीश ठाकुर के साथ दुर्ग भिलाई शहर की पेट्रोलिंग की गई, पेट्रोलिंग में सर्वप्रथम रात्रि गस्त में लगे समस्त अधिकारियो/कर्मचारियो को ‘ब्रीफिंग प्वाइंट’ ग्रीन चौक में पहुंच कर उपस्थित बल को सतर्कता एवं मुस्तैदी से ड्यूटी करने का निर्देशन दिया गया।

साथ ही अपराध नियंत्रण हेतु रात्रि में घूमने वालो को चेक कर , ठोस वजह नहीं होने पर उचित कार्यवाही करने, जिससे अपराध की नियत से घूमने वाले चोर, लुटेरों के हौसले पस्त कर “क्राइम प्रिवेंशन” पर कार्य कर सकने की बात कही गई। तत्पश्चात पेट्रोलिंग के माध्यम से डोंगरगढ़ जाने वाले पदयात्रियों के मार्ग का अवलोकन कर, मार्ग में लगे बल को भी पदयात्रियों को चिन्हाकित मार्ग में चलने हेतु, सुरक्षा को दृष्टिगत रखते हुए उनके बैग एवम पीठ में रेडियम लगाने हेतु आदि दिशा निर्देश को बताया गया।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के द्वारा, पेट्रोलिंग के दौरान थानो का विजिट किया गया। विजिट में थाना मोहन नगर, सुपेला, खुर्सीपार, पुरानी भिलाई एवम भिलाई नगर को चेक किया गया। चेकिंग में उपस्थित बल को आगमी विधानसभा चुनाव के संबंध में आवश्यक दिशा निर्देशों के पालन करने एवम वीआईपी, वीवीआईपी ड्यूटी, कानून व्यवस्था बनाए रखने के सम्बंध में महत्त्वपूर्ण निर्देश दिए गए।

साथ ही थाना परिसर का भ्रमण कर मालखाने, कंप्यूटर कक्ष, बाल मित्र कक्ष, रोजनामचा व अभिलेखों के संबंध में अधीनस्थ पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों को दिशा निर्देश दिए गए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button