खास खबरदेश-दुनियाफीचर्ड

आठ रेलवे स्टेशन और एयरपोर्ट का बदलेगा नाम? स्मृति ईरानी ने गृहमंत्री और रेल मंत्री को भेजा पत्र

अमेठी से सांसद और केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने गृह मंत्री अमित शाह और रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव को पत्र लिख कर अमेठी के आठ रेलवे स्टेशनों के नाम बदलने की मांग की है…

अमेठी (ए)। उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ में कई रेलवे स्टेशनों का नाम बदलने के बाद अब अमेठी में भी आठ रेलवे स्टेशनों के नाम बदलने की मांग तेज हो गई है. केंद्रीय मंत्री और सांसद स्मृति ईरानी ने गृह मंत्री अमित शाह और रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव को इस संबंध में पत्र लिखा है. जिसमें मिश्रौली, जायस, बनी कासिमपुर हॉल्ट और फुरसतगंज रेलवे स्टेशन का नाम बदलने की मांग की है. इसके साथ ही फुर्सतगंज एयरपोर्ट का नाम भी बदलने की मांग की गई है।

दरअसल कुछ दिन पहले प्रतापगढ़ सांसद संगमलाल गुप्ता के पत्र पर जिले के तीन रेलवे स्टेशनों के नाम बदले गए. जिसके बाद अब केन्द्रीय मंत्री और अमेठी सांसद स्मृति ईरानी ने गृह मंत्री और रेल मंत्री को पत्र लिखकर जिले के आठ रेलवे स्टेशनों के नाम बदलने की मांग की गई है. इस पत्र के अलावा सांसद स्मृति ईरानी ने उड्डयन मंत्री को भी एक पत्र लिखा है. जिसमें जिले के एयरपोर्ट का नाम बदले जाने की मांग की है।

किन रेलवे स्टेशनों के बदले जाएंगे नाम उसमें मिस्रौली रेलवे स्टेशन का नाम कालिकन धाम, बनी रेलवे स्टेशन का नाम स्वामी परमहंस धाम, जायस रेलवे स्टेशन का गुरु गोरक्षनाथ, कासिमपुर हाल्ट का नाम कवि जायसी के नाम पर जायस सिटी, फुरसतगंज रेलवे स्टेशन का नाम तपेश्वर धाम, निहालगढ़ को बिजली पासी या वीरांगना ऊदा देवी पासी, अकबरगंज रेलवे स्टेशन का अहोरवा भवानी धाम, वरिसगंज रेलवे स्टेशन का नाम अमर शहीद भाले सुल्तानी करने की मांग की है।

फुरसतगंज एयरपोर्ट का भी बदला जाएगा नाम सांसद ने उड्डयन मंत्री को पत्र लिखकर फुरसतगंज एयरपोर्ट का नाम बदलकर गुरु गोरखनाथ या राना बेनीमाधव एयरपोर्ट करने की मांग की है. बता दें कि कुछ दिन पहले युवा कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता प्रांजल तिवारी ने रेल मंत्री को पत्र लिखकर मिश्रौली रेलवे स्टेशन का नाम मां कालीकट धाम करने की मांग की थी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button