Uncategorised

कलेक्टर ने बैटरी चलित ट्रायसायकल प्रदान कर दिव्यांग कालूराम की राह की आसान

बालोद। कलेक्टर जनमेजय महोबे ने संयुक्त जिला कार्यालय परिसर में दिव्यांग कालूराम को बैटरी चलित ट्रायसायकल प्रदान कर उसकी राह आसान कर दी। डौण्डीलोहारा विकासखण्ड के ग्राम भालूकोन्हा के लगभग 54 वर्षीय दिव्यंाग कालूराम कुमेटी ने आज कलेक्टर को आवेदन सौंपकर बताया कि उसे एक स्थान से दूसरे स्थान जाने-आने तथा दैनिक क्रियाकलापों में काफी परेशानी होती है, अतः उसे बैटरी चलित ट्रायसायकल प्रदान किया जाए। कलेक्टर ने दिव्यांग के आवेदन पर गंभीरतापूर्वक विचार कर समाज कल्याण विभाग के अधिकारी को बैटरी चलित ट्रायसायकल उपलब्ध कराने निर्देशित किया। कलेक्टर के निर्देश पर डिप्टी कलेक्टर एवं समाज कल्याण विभाग के प्रभारी उप संचालक आर.एस.ठाकुर द्वारा नया बैटरी चलित ट्रायसायकल उपलब्ध कराया। कलेक्टर के हाथों नया बैटरी चलित ट्रायसायकल मिलने पर दिव्यांग कालूराम कुमेटी ने प्रसन्नतापूर्वक बताया कि आज उसकी राह आसान हो गई है, अब उसे दैनिक क्रियाकलापों के साथ ही आसपास आने-जाने में काफी सहुलियत होगी। दिव्यांग कालूराम ने जिला प्रशासन का आभार व्यक्त किया और खुशी-खुशी अपने घर की ओर गया। इस अवसर पर जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी लोकेश कुमार चन्द्राकर भी मौजूद थे।

Related Articles

Back to top button