दुर्ग-भिलाईफीचर्ड

शकुन्तला विद्यालय प्रांगण में मनाया गया शारदीय नवरात्रि का उत्सव

भिलाई। ऊर्जामय परिवेश को शिक्षा-पटल से जोड़ने के लिए दिनांक 20 अक्टूबर 2023 को शकुन्तला विद्यालय रामनगर में नवरात्रि पर्व का उत्सव मनाया गया। जिसमें देवी
मॉ की स्तुति के साथ माता के नव रूपों के दर्शन प्राथमिक कक्षाओं की बालिकाओं के देवी श्रृंगार से दर्शाया गया। वहीं महिषासुर संहार की लीला को शाला की शिक्षिकाओं द्वारा बड़े प्रभावी व मनोहारी रूप से प्रस्तुत किया गया।

इसी क्रम में सीता हरण, राम-रावण युद्ध और रावण वध की संक्षिप्त झाँकियाँ प्रार्थना सभा में शाला मंच से प्रस्तुत
की गयी। साथ ही साथ सभी को शिक्षकों को माता का सिंदूर लगाकर एवं सोन-पत्र देकर शुभषष्ठी की बधाई दी गई।

कार्यक्रम पूर्णता पर नवरात्रि की बधाई देते हुए शकुन्तला ग्रुप ऑफ स्कूल्स के डायरेक्टर संजय ओझा ने पर्वो की ऊर्जा को शिक्षा व संस्कार से जोड़ते हुए कहा कि
समय-समय पर आने वाले त्यौहार हमारे जीवन में खुशियों के रंग भरते हैं और संस्कार के बीज बोते हैं, इसलिए इनको केवल स्वाद- श्रृंगार या खेल-खिलवाड़ तक ही न लें
बल्कि अपने बड़े बुजुगों, शिक्षकों से उनके महत्वत को भी समझें।

हर धर्म का पर्व जीवन को विकसित करने का भाव समझाते हैं। इस अवसर पर विद्यालय के प्राचार्य विपिन कुमार, मैनेजर ममता ओझा (शारदा विद्यालय रिसाली सेक्टर), प्राचार्या आरती मेहरा ( शकुन्तला विद्यालय क्र-2), व्ही दुबे,
अभय दुर्ब, उपप्राचार्या जी. रंजना कुमार, अनिता नायर, हेड मिस्ट्रेस सुनीता सक्सेना सीनियर मिस्ट्रेस बलजीत कौर, प्रभारी राजेश वर्मा, वनिता ओझा एवं प्रतीक ओझा एवं
समस्त शिक्षक-शिक्षिकाएं ने सभी को नवरात्रि एवं दशहरा की बधाई दी ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button