खास खबरदेश-दुनियाफीचर्डविविध

वर्ल्ड कप में भारत का जीत का सिलसिला जारी: न्यूजीलैंड को 4 विकेट से हराया, कोहली ने खेली विराट पारी, शमी ने झटके 5 विकेट

विराट कोहली की 95 रन की बेहतरीन पारी और मोहम्मद शमी के शानदार गंदेबाजी के बदौलत भारत ने न्यूजीलैंड को 5 विकेट से हराकर पॉइंट टेबल में शीर्ष पर पहुंच गई है…

धर्मशाला (ए)। विश्व कप 2023 का 21वां मैच भारत और न्यूजीलैंड के बीच रविवार को धर्मशाला में खेला गया। टॉस जीतकर भारत ने न्यूजीलैंड को पहले बल्लेबाजी करने के लिए आमंत्रित किया। न्यूजीलैंड की पूरी टीम निर्धारित 50 ओवर में 273 रन बनाकर ऑल आउट हो गई। भारत के लिए वर्ल्ड कप में पहला मैच खेल रहे मोहम्मद शमी ने 5 विकेट लिए। कुलदीप यादव ने 2 और बुमराह- सिराज ने एक एक विकेट लिए। भारत ने लक्ष्य का पीछा करते हुए दमदार शुरुआत की। कप्तान रोहित शर्मा ने 46 रन की पारी खेली। शुभमन गिल ने 26 रन, श्रेयस अय्यर ने 33, केएल राहुल ने 27 और सूर्य कुमार यादव ने 2 रन बनाए। रविंद्र जडेजा ने नाबाद 39 रन बनाए, विराट कोहली ने 95 रन पारी खेली। शमी 1 रन बनाकर नाबाद रहे। भारत ने 4 विकेट से जीत दर्ज की। 20 साल बाद भारत ने आईसीसी टूर्नामेंट में न्यूजीलैंड को हराया है।

धर्मशाला के हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोशिएशन में न्यूजीलैंड के डेरिल मिचेल और भारत के मोहम्मद शमी छाए रहे. डेरिल मिचेल ने नाबाद 130 रनों की पारी खेली. वह भारत के खिलाफ इस वर्ल्ड कप में शतक लगाने वाले पहले बल्लेबाज बने. वहीं मोहम्मद शमी ने 5 विकेट झटके। न्यूजीलैंड ने 50 ओवर में 8 विकेट पर 274 रन बनाए।

40 ओवर के बाद कीवी टीम का स्कोर 219 रन था, तब ऐसा लग रहा था कि स्कोर 300 के पार जाएगा, लेकिन अंतिम ओवरों में मोहम्मद शमी ने लगातार विकेट झटके और न्यूजीलैंड को बड़ा स्कोर बनाने से रोक दिया. न्यूजीलैंड के लिए डेरिल मिचेल ने 127 गेंदों में 130 रन बनाए. इस दौरान उनके बल्ले से 9 चौके और 5 छक्के निकले. इसके अलावा रचिन रवींद्र ने 75 रन बनाए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button