छत्तीसगढ़फीचर्ड

SP त्रिलोक बंसल ने बॉर्डर चेक पोस्ट सहित सीमावर्ती सरहदी क्षेत्रों का किया निरीक्षण, वाहन चालकों के नाम- नंबर व पहचान दर्ज करने के दिए निर्देश

कोरिया। आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर जिले में सुरक्षा व्यवस्था हेतु तैनात बॉर्डर चेक पोस्ट सहित सीमावर्ती सरहदी क्षेत्रो में कड़ी नाकाबन्दी की प्रभावी व्यवस्था कोरिया पुलिस द्वारा की गई है। इसी क्रम में आज पुलिस अधीक्षक कोरिया त्रिलोक बंसल द्वारा बॉर्डर चेक पोस्ट सहित नाकाबंदी की व्यवस्था का आकलन करने एवं सुरक्षा व्यवस्था मे तैनात अधिकारियों-कर्मचारियों की सतर्कता जाँचने स्वयं मौके पर पहुंचकर निरीक्षण किया गया।

पुलिस अधीक्षक कोरिया द्वारा सर्वप्रथम सेमरिया बॉर्डर चेक पोस्ट रामगढ़ औचक निरिक्षण किया साथ ही उक्त क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले सभी पोलिंग स्टेशन का भी औचक निरीक्षण किया गया।

निरीक्षण में अधिकारियों व कर्मचारियों से आदर्श आचार संहिता के दौरान सुरक्षा जांच मे बरते जाने वाली आवश्यक सावधानियों सहित चेक पोस्ट में सुरक्षा जांच के दौरान अन्य प्रांतों एवं जिलों से आने वाले वाहनों का नंबर एवं वाहन चालक के नाम एवं पहचान दर्ज करने के निर्देश दिए गए, साथ ही निर्वाचन प्रक्रिया को प्रभावित करने वाले किसी भी प्रकार के संदिग्ध गतिविधियों को रोकने सख्त निर्देश दिए गए, इसके साथ ही पुलिस अधीक्षक कोरिया द्वारा ड्यूटी मे तैनात चेक पोस्ट टीम के अधिकारियों कर्मचारियों को सतर्क रहकर सुरक्षा जांच करने के दिशा निर्देश दिए गए। पुलिस अधीक्षक कोरिया ने स्पष्ट हिदायत दी कि किसी प्रकार की लापरवाही नही बरती जाए।

पुलिस अधीक्षक कोरिया द्वारा चेक पोस्ट मे तैनात अधिकारियो कर्मचारियों को आमनागरिकों से शालीनता पूर्वक व्यवहार करने के निर्देश दिए गए, सुरक्षा जांच मे निरंतरता बनाये रखते हुए आगामी विधानसभा चुनावों मे शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष वातावरण प्रदान करने हेतु कोरिया पुलिस प्रतिबद्ध हैं, कोरिया पुलिस आमनागरिकों से अपील करती हैं कि सुरक्षा व्यवस्था बनाये रखने में सहयोग देवे एवं नियमो का पालन करें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button