छत्तीसगढ़फीचर्ड

ASP नेहा पांडेय ने नक्सल प्रभावित दूरस्थ कैंप थाना क्षेत्र और अन्तर्राज्यीय सीमा का किया औचक निरीक्षण

थाना क्षेत्र के मतदान केन्द्रो का अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक द्वारा किया गया निरीक्षण एवं बुनयादी सुविधाओ का लिया गया जायजा…कैंप के अर्धसैनिक बलों को चुनाव के संबंध में दिया गया दिशा निर्देश…चेक पोस्ट के माध्यम से आने जाने वाले समाग्रियो पर पैनी नजर रखने हेतु विशेष हिदायत दिया गया…

खैरागढ़। दिनांक 22.10.2023 को जिला खैरागढ़-छुईखदान-गण्डई के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नेहा पांडेय द्वारा विधानसभा चुनाव 2023 के मद्देनजर कैंप बुढ़ानभाट, कैंप गोठा एवं थाना बकरकट्टा थाना क्षेत्र को सुरक्षा के संबंध में आवश्यक जरूरी संसाधनो के रख रखाव थाना वा कैंप प्रभारियो को आवश्यक दिशा निर्देश दिया गया बाद अन्तर्राज्यीय सीमा में लगे पुलिस चेक पोस्ट का निरीक्षण कर अन्तर्राज्यीय सीमा से किसी भी प्रकार की अवैध सामग्री परिवहन न हो की बारीकी से चेकिंग करने संबंधी हिदायत दिया गया।

साथ ही थानों में भ्रमण कर थाना स्टॉफ एवं ITBP, BSF, CAF एवं अन्य जवानो से मिलकर हालचाल जानकर बुनयादी सुविधाओ का जायजा लिया गया एवं उत्साहवर्धन किया गया। सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ एवं अभेद्य बनाने निर्देश दिया गया। दिनांक 21/10/2023 को थाना छुईखदान, बकरकटट्रा, व पुलिस कैम्प बुढ़ानभाट और घोठा कैंप का भ्रमण दौरान थाना भवन व थाना परिसर के चारों तरफ भ्रमण कर रखरखाव व सफाई का जायजा लिए तथा आवश्यक निर्देश दिए, थाना परिसर के चारो कोनो के मोर्चा पॉईट में तैनात ITBP, BSF, CAF के जवानों से रात्रि सुरक्षा के दौरान प्रकाश व्यवस्था की पर्याप्तता के सम्बंध में जानकारी लिया गया।

ITBP, BSF, CAF के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ क्षेत्र के भौगोलिक, आर्थिक, सामाजिक परिवेश के संबंध में विस्तृत चर्चा की गई, भ्रमण के दौरान थाना में संधारित सभी रजिस्टर की अद्यतन स्थिति का अवलोकन कर सारे रिकॉर्ड अपटूडेट मेंटेन करने व रखने का निर्देश दिया गया। थाना उपस्थित बल को क्षेत्र में लगातार भ्रमण करने पीड़ितों की सहायता व अपराधिक प्रवृत्ति के लोगों पर सतत निगाह रखने तथा ईमानदारी के साथ चुस्त-दुरुस्त स्थिति में साफ सुथरी वर्दी मे ड्यूटी करने , थाना में आने वाले पीड़ित व्यक्तियों के साथ सद्भावना पूर्वक व्यवहार करने का हिदायत दी गई हैं।

संवेदनशील मतदान केन्द्रो का भ्रमण किया गया और आम नागरिको से भेंट मुलाकात कर निर्भीक होकर मतदान करने के लिए प्रेरित किया गया एवं जवानों को चुनाव संबंधी कार्यों का प्रशिक्षण दिया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button