छत्तीसगढ़फीचर्ड

SP डॉ. अभिषेक पल्लव ने विजयदशमी के अवसर पर रक्षित केंद्र के शस्त्रागार पर शस्त्रों की विधि विधान से पूजा अर्चना की

कवर्धा। कबीरधाम जिले के न्यू पुलिस लाइन रक्षित केंद्र में आज दिनांक -24.10.2023 को विजयदशमी पर्व के शुभ अवसर पर शस्त्रागार कवर्धा में प्रात: 10:30 बजे पूरे विधि- विधान से अस्त्र- शस्त्रों की पूजा अर्चना पुलिस अधीक्षक डॉ. अभिषेक पल्लव एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हरीश राठौर द्वारा किया गया।

शस्त्र पूजा में पुलिस अनुविभागीय अधिकारी बोडला संजय तिवारी, रक्षित निरीक्षक महेश्वर सिंह एवं रक्षित केंद्र के समस्त अधिकारी कर्मचारी शस्त्र पूजा में सम्मिलित होकर किसी भी निर्दोष पर शस्त्र का कभी भी उपयोग न करने तथा असहाय आम जनों की हर संभव मदद कर उनकी रक्षा करने, असामाजिक तत्वों पर लगाम लगाने तथा अपराधियों के विरुद्ध उचित वैधानिक कार्यवाही कर सलाखों के भीतर पहुंचा कर जिले को अपराध मुक्त बनाने का संकल्प कबीरधाम पुलिस के द्वारा लिया गया।

साथ ही जिले में शांति व्यवस्था, आपसी भाईचारा बना रहे के लिए शांति हवन कर जिले वासियों के खुशहाली की कामना करते हुए विजयदशमी की समस्त अधिकारी कर्मचारियों एवं जिले वासियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी गई। उपस्थित स्टाफ को प्रसाद का वितरण किया गया, तथा पूजित शस्त्रों से पुलिस अधीक्षक, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, उप. पुलिस अधीक्षक एवं समस्त राजपत्रित अधिकारी व रक्षित निरीक्षक के द्वारा हर्ष फायर भी किया गया साथ ही जिले के समस्त थाना एवं चौकी में भी पुलिस अधीक्षक डॉ. अभिषेक पल्लव के निर्देशन में शस्त्र पूजन का कार्यक्रम थाना परिसर के शस्त्रागार में आयोजित किया गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button