खास खबरदेश-दुनियाफीचर्डविविध

दक्षिण अफ्रीका की जीत से साथ प्वाइंट्स टेबल में हुआ उलटफेर: 10 पर पहुंची बांग्लादेश, जानिए बाकी टीमों की स्तिथि

साउथ अफ्रीका ने मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में बांग्लादेश को हराकर वर्ल्ड कप 2023 के प्वाइंट्स टेबल में बड़ा फेरबदल किया है…

नईदिल्ली (ए)। साउथ अफ्रीका ने वर्ल्ड कप 2023 में बांग्लादेश को 149 रनों से शिकस्त देकर प्वाइंट्स टेबल में बड़ा फेरबदल किया है. यह टूर्नामेंट में अफ्रीका की चौथी जीत रही, जिसके बाद वे न्यूज़ीलैंड को पछाड़ते हुए टेबल में दूसरे नंबर पर आ गए. वहीं हारने वाली बांग्लादेश सबसे आखिरी यानी 10वें नंबर पर खिसक गई. मैच के बाद भले ही इंग्लैंड एक स्थान ऊपर आई, लेकिन अभी टीम की मुश्किलें कम नहीं हुईं।

साउथ अफ्रीका ने वर्ल्ड कप 2023 में बांग्लादेश को 149 रनों से शिकस्त देकर प्वाइंट्स टेबल में बड़ा फेरबदल किया है. यह टूर्नामेंट में अफ्रीका की चौथी जीत रही, जिसके बाद वे न्यूज़ीलैंड को पछाड़ते हुए टेबल में दूसरे नंबर पर आ गए. वहीं हारने वाली बांग्लादेश सबसे आखिरी यानी 10वें नंबर पर खिसक गई. मैच के बाद भले ही इंग्लैंड एक स्थान ऊपर आई, लेकिन अभी टीम की मुश्किलें कम नहीं हुईं।

इस जीत के बाद साउथ अफ्रीका का नेट रनरेट 2.370 का हो गया है, जो मौजूदा वक़्त में टूर्नामेंट में किसी भी टीम से ज़्यादा है. यहां तक नंबर वन पर मौजूद इंडिया भी रनरेट के मामले में अफ्रीका से काफी पीछे है. वहीं हार के बाद शाकिब अल हसन की अगुवाई वाली बांग्लादेश की सेमीफाइनल में जानें की उम्मीद लगभग खत्म हो गई है. यह टूर्नामेंट में बांग्लादेश की पांच मुकाबलों में चौथी हार रही. हालांकि अभी अधिकारिक तौर पर कोई भी टीम एलिमिनेट नहीं हुई है।

टॉप-4 में हुआ बदलाव साउथ अफ्रीका ने जीत के साथ टॉप-4 में बदलाव किया है. लिस्ट में टीम इंडिया 10 प्वाइंट्स के साथ अव्वल नंबर पर मौजूद है. वहीं साउथ अफ्रीका बेहतर नेट रनरेट के साथ दूसरे नंबर पर आई गई है और दूसरे नंबर पर रहने वाली न्यूज़ीलैंड तीसरे पर खिसक गई है. इसके बाद ऑस्ट्रेलिया 4 प्वाइंट्स और निगेटिव -0.193 नेट रनरेट के साथ चौथे नंबर पर मौजूद है।

बाकी टीमों का ऐसा है हाल बाकी टीमों की ओर बढ़ते हुए पाकिस्तान टीम 4 प्वाइंट्स और निगेटिव -0.400 नेट रनरेट के साथ पांचवें, अफगानिस्तान 4 प्वाइंट्स और निगेटिव -0.969 नेट रनरेट के साथ छठे, नीदरलैंड्स 2 प्वाइंट्स और निगेटिव -0.790 नेट रनरेट के साथ सातवें, श्रीलंका 2 प्वाइंट्स और निगेटिव -1.048 नेट रनरेट के साथ आठवें, इंग्लैंड 2 प्वाइंट्स और निगेटिव -1.248 नेट रनरेट के साथ नौवें और बांग्लादेश 2 प्वाइंट्स और निगेटिव -1.253 नेट रनरेट के साथ सबसे आखिरी यानी सबसे 10वें नंबर पर मौजूद है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button