खास खबरदेश-दुनियाफीचर्ड

अभिनेता राजकुमार राव को चुनाव आयोग बनाएगा नेशनल आइकॉन, कल होगी आधिकारिक घोषणा

छत्तीसगढ़,तेलंगाना, राजस्थान, मध्य प्रदेश, और मिजोरम में नवंबर में विधानसभा चुनाव से पहले फिल्म अभिनेता राजकुमार राव को चुनाव आयोग ने नेशनल आइकॉन बनाने का फैसला किया है. इसकी आधिकारिक घोषणा गुरुवार को यानी कि कल की जाएगी…

नईदिल्ली (ए)। भारत के पांच राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले फिल्म अभिनेता राजकुमार राव को चुनाव आयोग ने नेशनल आइकॉन बनाने का फैसला किया है. इसकी आधिकारिक घोषणा आयोग द्वारा गुरुवार को किया जाएगा. तेलंगाना, राजस्थान, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और मिजोरम में नवंबर में विधानसभा चुनाव होंगे, जिसके नतीजे 3 दिसंबर को घोषित किए जाएंगे।

भारत निर्वाचन आयोग ने इस बार अभिनेता राजकुमार राव को अपना नेशनल आइकन बनाने का फैसला किया है. आयोग गुरुवार (26 अक्टूबर) को राजकुमार राव को आइकन नियुक्त करेगा. नेशनल आइकन वोटिंग को लेकर लोगों को जागरूक करते हैं. उनकी कोशिश वोटिंग प्रतिशत बढ़ाने की होती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button