दुर्ग-भिलाईफीचर्ड

SSP रामगोपाल गर्ग ने पुलिस कंट्रोल रूम का किया औचक निरीक्षण, सतर्कता एवं मुस्तैदी से ड्यूटी करने के संबंध में दिए महतवपूर्ण हिदायत

भिलाई। दिनांक 25.10.2023 को सुबह 11 बजे वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दुर्ग राम गोपाल गर्ग के द्वारा पुलिस कमांड एंड कंट्रोल सेंटर सेक्टर 6 भिलाई का औचक निरीक्षण किया गया, औचक निरीक्षण के दौरान कंट्रोल सेंटर में होने वाले कार्यों की विस्तृत जानकारी लेकर, वहा उपस्थित बल से उनके कार्यों का निष्पादन के सम्बन्ध में जानकारी प्राप्त किया गया। साथ ही सी4 रायपुर से प्राप्त डॉयल 112 के प्रत्येक सूचनाओं को इआरवी को भेजने तथा इवेंट की कंप्लायंस रिपोर्ट व रिस्पॉन्स टाइम एवम अब तक मिली शिकायतों पर हुई कार्यवाही बारे जानकारी ली और कर्मचारियों को इसे ओर भी बेहतर बनाने के निर्देश दिए।

जिले में होने वाली घटना एवम सुरक्षा व्यवस्था व ट्रैफिक मैनेजमेंट के लिए शुरू की गई योजना इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम के नए रुम का अवलोकन भी किया गया, जिसमे चौक चौराहों ने लगे कैमरे और उसके मॉनिटरिंग सिस्टम के कार्यों की समीक्षा कर निर्देश दिए गए। टेलीफोन ऑपरेटर, वायरलेस सेट ऑपरेटर को आगमी विधानसभा चुनाव संबंधी आवश्यक दिशा निर्देशों के पालन करने एवम वीआईपी/ वीवीआईपी ड्यूटी, कानून व्यवस्था में मुस्तैदी एवम सजक रहकर किसी भी प्रकार की घटना होने पर तत्काल वरिष्ठ अधिकारियों को सूचित करने के आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दुर्ग के द्वारा अब तक जिले के थाना जिसमे मोहन नगर, सुपेला, छावनी, खुर्सीपार, पुरानी भिलाई, कुम्हारी, भिलाई नगर, उतई, जामगाँव आर, रानीतराई , पाटन, पदमनाभपुर, पुलगांव, दुर्ग, रक्षित केंद्र दुर्ग, का निरीक्षण किया जा चुका है, निरीक्षण में मुख्य रूप से आगामी विधानसभा चुनाव ड्यूटी को लगन और मेहनत से शांतिपूर्व संपन्न कराने के सम्बन्ध में महत्वपूर्ण दिशा निर्देशों के पालन करने हेतु बताया जा रहा है।

उपरोक्त औचक निरीक्षण में मुख्य रूप से अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर अभिषेक झा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आईयूसीएडब्लू मीता पवार, प्रभारी कंट्रोल रूम मीना महिलकर, प्रभारी सीसीटीएनएस डॉ संकल्प राय सहित कंट्रोल रूम के अधिकारी कर्मचारी मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button