दुर्ग-भिलाईफीचर्ड

कांग्रेस सरकार में कानून व्यस्था ध्वस्त: अपराध, लूट, चोरी, खुलेआम गुंडागर्दी आम बात- प्रेम प्रकाश पाण्डेय

भिलाई। भारतीय जनता पार्टी, भिलाई नगर विधानसभा से प्रत्याशी प्रेमप्रकाश पाण्डेय ने आज भाजपा कार्यकर्ताओं की अहम बैठक ली। बैठक के दौरान उन्होंने विगत पांच वर्षों में कांग्रेस सरकार और भिलाई विधायक द्वारा जनता को गुमराह करने की बात कही। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने पिछले पांच सालों में केवल भ्रष्टाचार किया है, लोगों को ठगा है और भिलाई शिक्षाधानी की छवि धूमिल की है। उन्होंने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि रक्षाबंधन में दो मासूम बच्चियों के साथ 10-10 लोगों ने दुष्कर्म किया। शासन व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए उन्होंने पूरे प्रदेश में अराजकता का वातावरण फैला हुआ बताया।

उन्होंने कहा कि बीजेपी के कार्यकर्ता, जो धर्मांतरण का मुद्दा उठाकर बीजेपी का प्रचार करने जाते हैं, उनकी टारगेट किलिंग नक्सली हमले में की जाती है। ऐसे नक्सली हमले में सिर्फ बीजेपी मैं कार्यकर्ता ही क्यों टारगेट किए जाते हैं उन्होंने आरोप लगाया कि इन हमलों में सरकार और नक्सलियों के बीच कुछ ना कुछ गठजोड़ है। कांग्रेस सरकार तुष्टिकरण की राजनीति करती है और समाज को बांटने का काम करती है। भ्रष्टाचारी कांग्रेस में भरे पड़े हैं और जो जिस पद पर है उस पद के अनुसार भ्रष्टाचार करता है अगर कोई पार्षद है तो वह छोटे स्तर पर भ्रष्टाचार करता है अगर वह बड़े पद पर है तो बड़े स्तर पर भ्रष्टाचार करता है और कांग्रेस भ्रष्टाचारियों को सम्मानित करती है। कोयला घोटाले का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि कांग्रेस के दो विधायक इसमें आरोपित है एक का टिकट काट दिया गया क्योंकि उस पर 47 लाख का आरोप है और दूसरे को टिकट दे दिया गया क्योंकि उस पर 3 करोड़ का आरोप है उन्हें टिकट इसलिए दिया गया क्योंकि वह युवा है और आने वाले समय में और भ्रष्टाचार कर सकते हैं।

श्री पाण्डेय ने बड़ा दावा किया कि कांग्रेस का कल्चर भ्रष्टाचारियों को पनाह देना ही है। उन्होंने कहा कि बीजेपी कभी भी भेदभाव नहीं करती वह सब को सामान नजरों से देखती है वह किसी भी रूप में किसी के साथ ना भेदभाव करती है ना भेदभाव होते सहती है। कांग्रेस सरकार ने 8-8 महीनों तक कर्मचारियों के वेतन रोक रहे, साथ ही पार्षदों का मानदेय भी रोक कर रखा। चुनाव आते ही कांग्रेस ने फिर से अपने झूठे वादों के पर्चे बांटना शुरू कर दिया। पिछले 5 वर्षों से कांग्रेस ने कोई काम नहीं किया और चुनाव आते ही उनकी आंखें खुल गई। कांग्रेस के दो पार्षदों पर जब चावल चोरी के आरोप लगे और वह सिद्ध किए गए उसके बाद भी कांग्रेस ने उन पर कोई कार्रवाई नहीं की केंद्र से आए 5 किलो चावल पिछले 5 सालों में किसी को भी नहीं मिले। कांग्रेस हर परिवार को 35 किलो चावल देने का वादा करती है परंतु जिनका छोटा परिवार है दो लोगों का परिवार है उन्हें 10 किलो चावल देती है जिनकी महीने की खपत 15 किलो चावल है। कांग्रेस अपनी हर योजनाओं में विफल रही है और छत्तीसगढ़ के लोगों को छला है।

श्री पाण्डेय ने कहा कि मोदी जी द्वारा लाई गई अधिकतर योजनाओं को कांग्रेस ने नया नाम देकर चलाया और अपना प्रचार किया। उन्होंने बताया कि कांग्रेस ऐसा वादा करती है कि वह बीएसपी में स्थानीय बेरोजगारों को नौकरी देगी जो की एक बड़ा झूठ है। क्योंकि बीएसपी में भर्ती की प्रक्रिया राष्ट्रीय स्तर पर की जाती है। राज्य सरकार इसमें कुछ नहीं कर सकती। कांग्रेस सिर्फ अपनी झूठी योजनाओं का प्रचार करती है और जनता को मूर्ख बनाती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button