दुर्ग-भिलाईफीचर्ड

भिलाई भाजपा प्रत्याशी प्रेमप्रकाश पांडेय 27 अक्टूबर को दाखिल करेंगे अपना नामांकन, मंगल बाजार छावनी से प्रारंभ होगी नामांकन रैली

भिलाई। भिलाई नगर विधानसभा से भारतीय जनता पार्टी के विधायक प्रत्याशी प्रेमप्रकाश पाण्डेय 27 नवंबर को अपना नामांकन दाखिल करेंगे।

इस दौरान श्री पाण्डेय के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं का काफिला छावनी, खुर्सीपार, टाउनशिप और हुडको होते हुए गंजमंडी पहुंचेंगे जहां सभी पूर्व केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद की विशाल सभा में सम्मिलित होंगे, तत्पश्चात कलेक्ट्रेट में नामांकन दाखिल किया जायेगा।

नामांकन रैली छावनी मंगल बाजार से प्रारंभ होकर ट्रांसपोर्ट नगर चौक, केनाल रोड, भगत सिंग चौक, रामचंद्र होटल, एमपीआर रोड, श्रीराम चौक, गुरूद्वारा बेबेनानकी, शिवालय, परशुराम चौक, केनाल रोड, नंदिनी रोड, ओवरब्रिज होते हुए सेन्ट्रल एवेन्यू, सेक्टर-9 चौक, हॉस्पिटल सेक्टर, हुडको श्रीराम चौक से ओवरब्रिज होत हुए जेल तिराहा, कचहरी चौक के रास्ते गंज मंडी पहुंचेगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button