खास खबरछत्तीसगढ़फीचर्ड

3355440₹ के विभिन्न कंपनियों के 597 नग मोबाईल सहित 37 लाख रूपये से अधिक की संपप्ति जप्त, स्टेटिक जांच दल एवं पुलिस की संयुक्त कार्यवाही

वाहन चेकिंग के दौरान स्टेटिक जांच दल एवं पुलिस की संयुक्त कार्यवाही में विभिन्न कंपनियों के कई मोबाईल कीमती 37 लाख से अधिक की संपत्ति जप्त की गई…

राजनांदगांव। पुलिस अधीक्षक मोहित गर्ग के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राहुल देव शर्मा के मार्गदर्शन मार्ग दर्शन में आगामी विधाना सभा निर्वाचन 2023 के आदर्श आचार संहित को सख्ती से पालन कराने हेतु जिले में बार्डर एरिया और शहरों में बैरियर एवं चेकपोस्ट लगाकर सुरक्षा अभियान के तहत आने-जाने वाले सभी छोटे-बड़े वाहनों की चेकिंग की जा रही है।

आज दिनांक 26.10.2023 को स्टेटिक जांच दल सुकुलदहान और लालबाग पुलिस को वाहन चेकिंग के दौरान कार चालक किर्तन साहू निवासी गठुला द्वारा कार क्रमांक सीजी 04 एलचेड़ 6612 में छुपा कर परिवहन कर ले जाते हुए सामान दिखा।

जिसे चेक करने पर विभिन्न कंपनियों के कई मोबाईल मिले जिसके संबंध में परिवहन करने के दस्तावेज उपलब्ध नहीं कराने एवं अधिक मात्रा में ले जाने के संबंध में कारण नही बताए जाने पर कुल 3355440/- रूपये के 597 नग मोबाईल एवं 04 लाख कीमती हुंडई एक्ससीन्ट कुल 3755440/- रूपये की संपप्ति जप्त किया गया।

जिस पर अग्रिम वैधानिक कार्यवाही किया जा रहा है। विधानसभा निर्वाचन 2023 के मद्देनजर आदर्श आचार संहिता का सख्ती से पालन कराने हेतु यह कार्यवाही आगे भी जारी रहेगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button