खास खबरदेश-दुनियाफीचर्डविविध

श्रीलंका ने कर दिया उलटफेर: विश्व कप विजेता इंग्लैंड सेमीफाइनल की रेस से लगभग बाहर, पाकिस्तान की मुश्किल और बढ़ी

श्रीलंका ने इंग्लैंड को 8 विकेट से हराकर वर्ल्ड कप 2023 के प्वाइंट्स टेबल में बड़ा उलटफेर किया है. इस उलटफेर से पाकिस्तान की मुश्किलें बढ़ गई हैं…

नईदिल्ली (ए)। श्रीलंका ने वर्ल्ड कप 2023 के 25वें मुकाबले में इंग्लैंड को 8 विकेट से एकतरफा शिकस्त दी. श्रीलंका की इस जीत के बाद प्वाइंट्स टेबल में बड़ा उलटफेर देखने को मिला है. श्रीलंका ने जीत अपने नाम कर गत विश्व विजेता इंग्लैंड को खिताब जीतने की रेस से लगभग बाहर कर दिया और साथ ही पाकिस्तान की मुश्किलों में भी इज़ाफा कर दिया है. जीत के बाद श्रीलंका टेबल में पांचवें नंबर पर आ गई और हारने वाली इंग्लैंड 9वें नंबर पर खिसक गई है।

शुरुआती तीन मैच गंवाने के बाद ये श्रीलंका के लिए लगातार दूसरी जीत रही. इस जीत के साथ श्रीलंका 4 प्वाइंट्स और निगेटिव -0.205 के नेट रनरेट के साथ पांचवें नंबर पर चढ़ आई, जहां पहले पाकिस्तान मौदजू थी. अब श्रीलंका की जीत के बाद पाकिस्तान 4 प्वाइंट्स होने के बावजूद खराब नेट रनरेट चलते छठे नंबर पर आ गई है।

टॉप-4 में नहीं हुआ कोई बदलाव वहीं टॉप-4 की बात करें तो उसमें किसी तरह का कोई बदलाव देखने को नहीं मिला है. मेज़बान भारत 10 प्वाइंट्स के साथ पहले नंबर पर मौजूद है. फिर साउथ अफ्रीका 8 प्वाइंट्स के साथ दूसरे और न्यूज़ीलैंड 8 प्वाइंट्स के साथ तीसरे नंबर पर है. अफ्रीका और न्यूज़ीलैंड के नेट रनरेट में फर्क के चलते दोनों की प्वाइंट्स टेबल की स्थितियों में अंतर है. इसके बाद ऑस्ट्रेलिया 6 प्वाइंट्स के साथ चौथे नबंर पर है।

बाकी टीमों का ऐसा है हाल प्वाइंट्स टेबल में आगे बढ़ते हुए उलटफेर करने वाली श्रीलंका 2 प्वाइंट्स और निगेटिव -0.205 के नेट रनरेट के साथ पांचवें नंबर पर दिखती है. इसके बाद पाकिस्तान 4 प्वाइंट्स और निगेटिव -0.400 के नेट रनरेट के साथ छठे और अफगानिस्तान 4 प्वाइंट्स और निगेटिव -0.969 के नेट रनरेट के साथ सातवें नंबर पर है. इसके बाद बांग्लादेश, इंग्लैंड और नीदरलैंड्स की टीमें 2-2 प्वाइंट्स के साथ क्रमश: आठ नौ और दस नंबर पर हैं. तीनों ही टीमों के नेट रनरेट में फर्क के चलते प्वाइंट्स टेबल की स्थितियां ऊपर-नीचे हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button