दुर्ग-भिलाईफीचर्ड

हजारों समर्थकों के साथ ताम्रध्वज साहू ने दाखिल किया नामांकन, कहा- कांग्रेस में उत्साह अपार इस बार 75 पार

दुर्ग। दुर्ग ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 63 से ताम्रध्वज साहू ने आज हजारों समर्थकों के साथ नामांकन दाखिल किया। नामांकन दाखिले के समय ताम्रध्वज साहू के साथ विधायक अरुण वोरा, नगर निगम दुर्ग के महापौर धीरज बाकलीवाल भी मौजूद रहे। जुलूस में जोश से भरे कार्यकर्ता नारेबाजी करते रहे। नामांकन रैली में बड़ी तादाद में कांग्रेस कार्यकर्ता, युवा और महिलाएं मौजूद रहे।

इस दौरान ताम्रध्वज साहू ने पत्रकारों से बातचीत के दौरान कहा कि चुनाव में इस बार 75 पार का लक्ष्य कांग्रेस ने रखा है। बीते पांच साल के शासनकाल में किये गए कार्यों की बदौलत जीत का यह आंकड़ा कांग्रेस आसानी से पार कर लेगी। भाजपा ने 15 साल के शासनकाल में न विकास किया न जनकल्याणकारी योजनाएं लागू की। किसानों के साथ बोनस को लेकर हमेशा धोखा हुआ। कांग्रेस सरकार ने किसानों सहित सभी वर्गों से किये गए वादों को पूरा किया है। कांग्रेस को इस चुनाव में सभी वर्गों का सहयोग और वोट मिलेगा। कांग्रेस भारी बहुमत चुनाव में जीत दर्ज करेगी।

रैली की शुरूवात राजीव भवन दुर्ग में कांग्रेस कार्यकर्ताओं का अभिवादन स्वीकार करते हुए नामांकन रैली प्रारंभ हुआ नामांकन रैली के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं की भारी भीड़ उमड़ी। साथ ही पंथी नृत्य कलाकारों के द्वारा शानदार प्रस्तुती रही दुर्ग ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र के अलावा दुर्ग शहर से भी बड़ी तादाद में ताम्रध्वज समर्थक रैली में शामिल हुए। रैली में मौजूद युवाओं और महिला के अलग-अलग जत्थे जोशीले नारे लगाते रहे।

नामांकन रैली में जिला पंचायत अध्यक्ष पुष्पा यादव, दुर्ग ग्रामीण विधानसभा प्रभारी झुमुक लाल साहू, अध्यक्ष हस्त शिल्प बोर्ड नंद कुमार सेन,उपाध्यक्ष श्रम कल्याण मंडल केशव बंटी हरमुख, जनपद अध्यक्ष देवेंद्र देशमुख, इरफान खान, प्रदेश महामंत्री जितेंद्र साहू,महापौर रिसाली शशि सिन्हा,सभापति केशव बंछोर, भीषम हिरवानी, डिकेंद्र हिरवानी,खुमान साहू, रिवेंद्र यादव,जिला सभापति योगिता चंद्राकार,लक्ष्मी साहू, जनपद उपाध्यक्ष झमित गायकवाड़, ब्लॉक अध्यक्ष प्रदीप चंद्राकार, बहादुर नेताम ,अध्यक्ष ब्लॉक शहर मुकुंद भाऊ, महिला कांग्रेस अध्यक्ष पुष्पा साहू सहित इस रैली में प्रमुख रूप से कांग्रेस के प्रदेश व जिला व ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारी एवं नगर पालिका निगम रिसाली के समस्त पार्षद छाया पार्षद समस्त एलडरमेन समस्त जोन व सेक्टर वार्ड बूथ के समस्त पदाधिकारी पंचायती राज के अंतर्गत समस्त जन प्रतिनिधि गण एवं किसान कांग्रेस अन्य प्रकोष्ठ पिछड़ा वर्ग कांग्रेस अनु सुचित जाती जन जाती कांग्रेस कांग्रेस सेवादल एन एस यु आई कांग्रेस सुवा कांग्रेस राजीव युवा मितान क्लब के समस्त पदाधिकारी महिला कांग्रेस समस्त कांग्रेस के वरिष्ठ पदाधिकारी अन्य कांग्रेस विंग के पदाधिकारी एवं कांग्रेस कार्यकर्ता और दुर्ग ग्रामीण क्षेत्र के ग्रामीण मौजूद थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button