खास खबरदेश-दुनियाफीचर्डविविध

अफ्रीका से हार के बाद पाक का सेमीफाइनल का सफर नामुमकिन: प्वाइंट टेबल में हुआ उलटफेर, भारत को हुआ नुकसान

वनडे वर्ल्ड कप 2023 के 26वें मुकाबले में साउथ अफ्रीका ने पाकिस्तान को 1 विकेट शिकस्त दी. अफ्रीका की जीत के बाद प्वाइंट्स टेबल में बड़ा फेरबदल हुआ…

नईदिल्ली (ए)। वनडे वर्ल्ड कप 2023 का 26वां मुकाबला चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में दक्षिण अफ्रीका और पाकिस्तान के बीच खेला गया, जो बेहद ही रोमांचक रहा. मुकाबले में अफ्रीका ने बिल्कुल अंत में पाकिस्तान को 1 विकेट से शिकस्त दी. अफ्रीका ने जीत के साथ प्वाइंट्स टेबल में बड़ा बदलाव करते हुए नंबर वन की पोज़ीशन हासिल कर ली, जिसके बाद टीम इंडिया दूसरे नंबर पर खिसक गई. वहीं लगातार चौथा मैच गंवाने वाली पाकिस्तान का बाहर होना लगभग तय हो गया।

दक्षिण अफ्रीका ने टूर्नामेंट में 5वां मुकाबला जीत 10 प्वाइंट्स हासिल कर भारतीय टीम से नंबर वन का ताज छीन लिया. हालांकि इंडिया के पास भी 10 प्वाइंट्स मौजूद हैं, लेकिन भारत नेट रनरेट के चलते दूसरे नंबर पर खिसक गई. वहीं अफ्रीका के खिलाफ हार झेलने वाली पाकिस्तान छठे नंबर पर मौजूद है. यह अफ्रीका की टूर्नामेंट में लगातार तीसरी और ओवरऑल 5वीं जीत रही।

टॉप-4 में हुआ बदलाव साउथ अफ्रीका ने जीत के बाद टॉप-4 में बदलाव करते हुए अव्वल नंबर की पोज़ीशन हासिल कर ली. जिसके बाद टीम इंडिया दूसरे और न्यूज़ीलैंड तीसरे पर खिसक गई. हालांकि ऑस्ट्रेलिया चौथे नंबर पर ही काबिज़ रही. हालांकि टीम इंडिया इंग्लैंड के खिलाफ अगला मुकाबला जीत एक बार फिर अव्वल नंबर पर आ सकती है. टेबल में अब तक टीम इंडिया इकलौती टीम है, जिसने कोई मुकाबला नहीं गंवाया है।

बाकी टीमों का ऐसा है हाल वहीं टॉप-4 के आगे बाकी टीमों में श्रीलंका 4 प्वाइंट्स और निगेटिव -0.205 के नेट रनरेट के साथ पांचवें, पाकिस्तान 4 प्वाइंट्स और निगेटिव -0.387 के नेट रनरेट के साथ छठे, अफगानिस्तान 4 प्वाइंट्स और निगेटिव -0.969 के नेट रनरेट के साथ सातवें, बांग्लादेश 2 प्वाइंट्स और निगेटिव -1.253 के नेट रनरेट के साथ आठवें, इंग्लैंड 2 प्वाइंट्स और निगेटिव -1.634 के नेट रनरेट के साथ नौवें और नीदरलैंड्स 2 प्वाइंट्स और निगेटिव -1.902 के नेट रनरेट के साथ 10वें नंबर पर मौजूद है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button