खास खबरदेश-दुनियाफीचर्ड

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने राष्ट्रीय रोजगार मेला के तहत 51 हजार युवाओं को दी नियुक्ति पत्र, कहा- भारत जिस दिशा में आगे बढ़ रहा है उससे हर सेक्टर में रोजगार के नए अवसर तैयार हो रहे है

पीएम मोदी ने कहा दिवाली में अभी कुछ समय बाकी है, लेकिन नियुक्ति पत्र पाने वाले 50 हजार युवाओं के परिवार के लिए ये मौका दिवाली से जरा भी कम नहीं है…

नईदिल्ली (ए)। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शनिवार को दिल्ली में राष्ट्रीय रोजगार मेला के तहत 51 हजार युवाओं को नियुक्ति पत्र बांटे. पीएम मोदी ने कहा, ‘अब नौकरी पाना आसान हो गया है. रोजगार मेले की यात्रा इस महीने महत्वपूर्ण पड़ाव पर पहुंची है. पिछले साल अक्टूबर में हमने इस मेले की शुरुआत की थी. तबसे लगातार बीजेपी शासित राज्य रोजगार मेले का आयोजन कर रहे हैं।

अब तक लाखों युवाओं को सरकारी नौकरी के नियुक्ति पत्र दिए जा चुके हैं. आज भी 50 हजार से ज्यादा युवाओं को सरकारी नौकरी दी गई है. दिवाली में अभी कुछ समय बाकी है, लेकिन नियुक्ति पत्र पाने वाले 50 हजार युवाओं के परिवार के लिए ये मौका दिवाली से जरा भी कम नहीं है.

युवाओं के भविष्य को ध्यान में रखकर कर रहे काम
देश के अलग अलग राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में आयोजित होने वाले रोजगार मेले युवाओं के प्रति हमारी प्रतिबद्धता का प्रमाण है. हमारी सरकार युवाओं के भविष्य को ध्यान में रखकर मिशन मोड़ में काम कर रही है. हम न सिर्फ रोजगार दे रहे हैं, बल्कि पूरे सिस्टम को पारदर्शी भी बनाए हुए हैं. भारत जिस दिशा में आगे बढ़ रहा है, जिस तेजी से आगे बढ़ रहा है, उससे हर सेक्टर में रोजगार के नए अवसर तैयार हो रहे हैं।

धोरडो को लेकर क्या बोले पीएम मोदी? पीएम ने कहा, गुजरात के कच्छ जिले में पाकिस्तान की सीमा पर स्थित गांव धोरडो को UN ने Best Tourism Village के रूप में सम्मानित किया है. पहले कर्नाटक के Hoysala मंदिरों और पश्चिम बंगाल के शांति निकेतन को वर्ल्ड हेरिटेज साइट की पहचान मिली है।

आप कल्पना कर सकते हैं कि इससे यहां पर्यटन की संभावना और अर्थव्यवस्था के विस्तार की संभावना कितनी बढ़ गई है. युवा शक्ति जितनी मजबूत होगी, देश उतना विकास करेगा. आज भारत अपने युवाओं को skilling और education के नए अवसरों का लाभ उठाने के लिए तैयार कर रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button