दुर्ग-भिलाईफीचर्ड

वैशाली नगर विधानसभा कांग्रेस प्रत्याशी मुकेश चंद्राकर क्षेत्र का कर रहे लगातार दौरा, जगह जगह हो रहा स्वागत

भिलाई। वैशाली नगर विधान सभा के कांग्रेस प्रत्याशी मुकेश चंद्राकर के जनसंपर्क कार्यक्रम का काफिला पहुंचा केम्प 1 वार्ड क्रमांक 27 जहां मां काली के मंदिर में अपने विजय की आराधना करके मुकेश चंद्राकर ने अपने जनसंपर्क कार्यक्रम को प्रारंभ किया उसके बाद नेहरू चौक पर स्थित श्री जवाहरलाल नेहरू की मूर्ति पर माल्यार्पण करके उन्हें अपनी श्रद्धांजलि अर्पित की। कांग्रेस का कार्यकर्ताओं ने मुकेश चंद्राकर जी का जोश के साथ स्वागत किया ढोल नगाड़े बजाकर पटाखे फोड़े।

जनता भी अपने प्रिय नेता को अपने द्वार पर खड़े देखकर बड़ी उत्साहित हुई एवं कुमकुम तिलक लगा कर और पुष्प वर्षा से उनका स्वागत किया। मुकेश चंद्राकर के साथ कांग्रेस कार्यकर्ताओं का एक बड़ा जत्था चल रहा था जिसमें बड़ी मात्रा में महिलाएं शामिल थी। इसी बीच मुकेश चंद्राकर जी ने कैंप वन में स्थित बाबा साहब अंबेडकर भवन में जाकर भगवान बुद्ध बाबा साहब अंबेडकर एवं सावित्रीबाई फुले जी की छायाचित्र में श्रद्धा सुमन अर्पित किए।

पूरा वातावरण मुकेश चंद्राकर जिंदाबाद के नारों से गूंज उठा। उक्त अवसर पर छाया पार्षद जोहन सिन्हा, मृत्युंजय भगत, बद्री बघेल, नीलांबर सिंह,कीर्ति सिंह,आशा, विनोद बघेल, मेरिक सिंह एवं राजेश कुमार साहू ,शैलेंद्र कुमार साहू, सनिश नेताम,उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button