खास खबरदेश-दुनियाफीचर्ड

भारत की जीत से गदगद हुए सीएम योगी आदित्यनाथ, कहा- विजय अभियान अविराम जारी रहे…

टीम इंडिया की तरफ से सबसे अधिक रन कप्तान रोहित शर्मा ने बनाए. रोहित शर्मा ने 87 रनों की शानदार पारी खेली, जिसमें उन्होंने 10 चौके और 3 छक्के जड़े…

लखनऊ (ए)। भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी इकाना स्टेडियम में भारत-इंग्लैंड के बीच आईसीसी क्रिकेट विश्व कप का 29वां मैच खेला गया. इस मैच में भारतीय क्रिकेट टीम ने इंग्लैंड की टीम को 100 रनों से हरा दिया. वहीं टीम इंडिया की जीत को लेकर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी भारतीय क्रिकेट टीम को बधाई दी है।

सीएम योगी आदित्यनाथ ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर लिखा- “एक और अविस्मरणीय विजय! इंग्लैंड के विरुद्ध शानदार जीत की संपूर्ण देश वासियों को हार्दिक बधाई! सभी खिलाड़ियों का अभिनंदन. भारतीय क्रिकेट टीम का विजय अभियान अविराम जारी रहे. जय हिंद!”

इस मुकाबले में इंग्लैंड की टीम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी चुनी और टीम इंडिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए इस मुकाबले में 50 ओवर में 9 विकेट गंवाते हुए 229 रन बनाए. इस दौरान टीम इंडिया की तरफ से सबसे अधिक रन कप्तान रोहित शर्मा ने बनाए. रोहित शर्मा ने 87 रनों की शानदार पारी खेली, जिसमें उन्होंने 10 चौके और 3 छक्के जड़े. इसके अलावा केएल राहुल ने 39 और सूर्यकुमार यादव ने 49 रनों की धमाकेदार पारी खेली।

वहीं टीम इंडिया द्वारा दिए गए लक्ष्य को हासिल करने उतरी इंग्लैंड की टीम भारतीय गेंदबाजों के आगे महज 129 रनों पर ही ढेर हो गई. इस दौरान टीम इंडिया की तरफ से सबसे अधिक विकेट मोहम्मद शमी ने लिए. शमी ने 7 ओवर में 22 रन देते हुए चार विकेट चटकाए. इसके अलावा जसप्रीत बुमराह ने 6.5 ओवर में तीन विकेट लेकर 32 रन दिए. वहीं चाइनामैन कुलदीप यादव ने 8 ओवर में 24 रन देते हुए 2 विकेट और रविंद्रे जड़ेजा ने 7 ओवर में 16 रन देकर एक विकेट लिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button