दुर्ग-भिलाईफीचर्ड

वैशाली नगर विधानसभा कांग्रेस प्रत्याशी मुकेश चंद्राकर ने कुरूद में किया सघन जनसंपर्क, ली बैठक

भिलाई। अपने चुनाव प्रचार के दिन की शुरुआत वैशालीनगर कांग्रेस प्रत्याशी मुकेश चंद्राकर ने कुरूद में एक जातीय बैठक में हिस्सा लेकर किया जहां समाज के अन्य गणमान्य लोग मौजूद थे। उन्होंने आगामी विधानसभा चुनाव जीतने के लिए मुकेश चंद्राकर को हर संभव मदद एवं समर्थन देने का भरोसा जताया, तत्पश्चात कोहका के हनुमान चौक पर आम जनता ने उनका भव्य स्वागत किया और उनको आशीर्वाद दिया, इस मौके पर महिलाओं ने बहुत उत्साह से मुकेश चंद्राकर का स्वागत किया।

तत्पश्चात सर्वधर्म समभाव का संदेश देते हुए उन्होंने सुपेला मसीही मंदिर में गए और वहां रविवार की प्रार्थना सभा मे हिस्सा लिया जहां ईसाई भाइयों मैं शॉल से उनका स्वागत किया एवं उन्हें अपना समर्थन देने की बात कही। इस मौके पर MIC मेंबर सीजू एंथोनी मौजूद थे।

आज के अपने डोर टू डोर कैंपेन में मुकेश चंद्राकर वार्ड क्रमांक 15 दशहरा मैदान हनुमान मंदिर में पूजा अर्चना कर अपना चुनाव प्रचार की शुरुआत की।

मुकेश चंद्राकर घर-घर जाकर जनता का आशीर्वाद लिया। जनता ने बड़ी ही उल्लास के साथ अपने प्रिय प्रत्याशी का स्वागत किया, बच्चे खुशी से झूम उठे एवं बुजुर्गों ने अपना आशीर्वाद दिया।

इस अवसर पर अंत्यावसायी निगम की उपाध्यक्ष नीता लोधी, पूर्व साडा उपाध्यक्ष बृजमोहन सिंह, छाया पार्षद कन्हैया चुरहे,प्रवक्ता राजेश शर्मा,मोहन लाल गुप्ता,संजीत चक्रवर्ती, निरंजय बिसाई,राजेश कुमार साहू,गोबिंद कोशले,विष्णु वारले, दलविंदर सिंह सरपाल,कृष्णा सिंह,अरुण शर्मा,राजकुमार चौधरी,सुमिर सुखदेव,बजरंगी लाल,अनुराग साहू सहित शहर कांग्रेस पदाधिकारी, ब्लॉक कांग्रेस पदाधिकारी, युवा कांग्रेस, महिला कांग्रेस, बूथ अध्यक्ष सहित सभी विंगों के पदाधिकारी, कार्यकर्ता व समस्त कांग्रेसजन उपस्थित रहें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button