दुर्ग-भिलाईफीचर्ड

जोगी कांग्रेस की इंट्री से भिलाईनगर विधानसभा का मुक़ाबला हुआ दिलचस्प, राजनीतिक समीकरण बिठाने में ज़हीर खान माहिर

भिलाई। विधानसभा चुनाव का बिगुल बज चुका है भाजपा कांग्रेस की तैयारियों के बीच जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (जे) के प्रत्याशी ज़हीर खान ने भी अपना नामांकन पत्र दाखिल कर दिया है, जिससे भिलाई का मुक़ाबला त्रिकोणीय होते देख रहा है।

भिलाई की तासीर एक बार भाजपा एक बार कांग्रेस की रही है, यहाँ कि जनता हमेशा बदलाव की मानसिकता रखती है, ऐसे में एक बड़े विकल्प के रूप में जोगी कांग्रेस के नेता ज़हीर खान का चुनावी मैदान में होना दोनों दलों भाजपा और कांग्रेस के लिए चुनौती साबित हो रहा है।

दोनों दल अब ज़हीर का काट तलाश करने में जुट गए हैं, सामाजिक व जातीय समीकरण के अनुसार भी ज़हीर की पकड़ काफ़ी मज़बूत मानी जाती हैं, राजनीतिक समीकरण बिठाने में भी ज़हीर काफ़ी माहिर हैं भिलाई में मज़दूरों की बड़ी तदाद है और ज़हीर श्रम क़ानून के सलाहकार हैं जिसके चलते सुबह से शाम तक प्रतिदिन मज़दूरों से घिरे रहते हैं।

श्रमिकों के सुख दुख में प्रमुखता से साथ रहते हैं जिसके परिणाम स्वरूप चुनाव में श्रमिकों का खुला समर्थन ज़हीर के साथ नजर आ रहा है साथ ही कांग्रेस भाजपा के वरिष्ठ नेताओं के साथ ज़हीर की नज़दीकी से दोनों राजनीतिक दलों के माथे पर तनाव की लकीरें स्पष्ट नजर आने लगी है।खैर चुनाव का असली समीकरण तो कुछ दिन में ही समझ आने लगेगा पर चुनाव काफ़ी दिलचस्प होगा यह तो तय है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button