दुर्ग-भिलाईफीचर्ड

वैशाली नगर कांग्रेस प्रत्याशी मुकेश चंद्राकार ने जनसंपर्क के दौरान सिंधी समाज, मारवाड़ी समाज के लोगों से की मुलाकात, दिगंबर जैन मंदिर में किया पूजा अर्चना

भिलाई। 17 नवंबर चुनाव के लिए लिहाज से वैशाली नगर विधानसभा क्षेत्र में भी इस तारीख को यादगार बनाने के लिए कांग्रेस में जबर्दस्त तैयारी चल रही है। कांग्रेस प्रत्याशी मुकेश चंद्राकर स्वयं भी डोर टू डोर जाकर लोगों से मुलाकात कर रहे हैं। लोगों से सीधा संवाद कर रहे हैं।

बताते चलें कि छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव 17 नवंबर को दूसरे चरण और अंतिम चरण का मतदान होगा। वहीं सोमवार को दूसरे चरण के विधानसभा चुनाव के लिए नामांकन दाखिल करने का अंतिम दिन था। कांग्रेस प्रत्याशी मुकेश चंद्राकर ने शुभ मुहूर्त में नामांकन दाखिल किया है। नामांकन दाखिल करने के बाद से हर वार्ड और मुहल्ला स्तर पर कांग्रेस प्रत्याशी मुकेश के पक्ष में चुनाव प्रचार अभियान में लगातार तेजी देखी जा रही है।

वैशाली नगर विधानसभा क्षेत्र के कांग्रेस प्रत्याशी मुकेश चंद्राकर को जिताने के लिए धुआंधार प्रचार किया जा रहा है। लोगों के बीच आशीर्वाद देने की अपील दुहराई जा रही है। श्री चंद्राकर हर समाज के लोगों से आत्मीय मुलाकात कर रहे हैं।

इसी कड़ी में सुंदर नगर सिंधु भवन में सिंधी समाज,शांति नगर में मारवाड़ी समाज,दिगंबर जैन मंदिर में पूजा अर्चना कर जैन समाज के स्थानीय सामाजिक संगठन के लोगों से मुलाकात कर मुकेश चंद्राकर ने समाज जनों का आशीर्वाद लिया और कहा कि मैं हर परिस्थिति में आप लोगों के साथ खड़ा हूं। चुनाव जितने के बाद आप सभी विधायक होंगे और हम सब साथ मिलकर वैशाली नगर का विकास करेंगे, आपका स्नेह मेरी ताकत हैं। इस अवसर पर बड़ी संख्या में महिला शक्ति उपस्थित रहीं।

समाज के स्थानीय वरिष्ठजनों ने खूब आशीर्वाद देते हुए कहा चिंता मत करो नेता नही हमारा बेटा चुनाव लड़ रहा हैं इस बार मुकेश चंद्राकर को विधायक बनाना हैं। इस अवसर पर पूर्व साडा उपाध्यक्ष बृजमोहन सिंह, दुर्ग नगर निगम महापौर धीरज बाकलीवाल, राजेश शर्मा, लाल चंद वर्मा, अजय, संजय कोहले, भोला मोहविया,सहित समाज के लोग बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button