खास खबरछत्तीसगढ़फीचर्ड

पूर्व कांग्रेस विधायक चिंतामणी महाराज ने थामा भाजपा का दामन, कहा- मैं भाजपा प्रवेश नहीं घर वापसी कर रहा हूँ

रायपुर। भाजपा छत्तीसगढ़ प्रदेश संगठन प्रभारी ओम माथुर तथा प्रदेश संगठन महामंत्री पवन साय की उपस्थिति में आज पूर्व कॉंग्रेस विधायक चिंतामणी महाराज ने भाजपा का दामन थाम लिया।

माता राज मोहिनी भवन अंबिकापुर में आयोजित भाजपा के परिवर्तन महा संकल्प रैली के कार्यक्रम में भाजपा छत्तीसगढ़ प्रदेश प्रभारी ओम माथुर ने बीजेपी का दुपट्टा ओढ़ाकर कॉंग्रेस विधायक चिंतामणी महाराज का स्वागत किया तथा उन्हें भाजपा की सदस्यता दिलाई।

इस अवसर पर बीजेपी में उनके आगमन पर  खुशी जताते हुए भाजपा प्रदेश प्रभारी ओम माथुर ने कहा कि संत गहरा गुरूजी को साक्षी मानकर ये कहता हूँ कि पार्टी में उनके सम्मान में कोई कमी नहीं होगी, उनके आने से राजनीतिक समीकरण बदल गए हैं। मैंने उनसे वादा किया था कि दिल्ली से मैं खुद उन्हें भाजपा में ज्वाइन कराने सरगुजा आऊंगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button