छत्तीसगढ़फीचर्ड

SP भावना गुप्ता ने आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर चेक पोस्ट का निरीक्षण कर दिये महत्वपूर्ण निर्देश

बेमेतरा। आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर पुलिस अधीक्षक भावना गुप्ता ने थाना नवागढ क्षेत्रांतर्गत ग्राम गाडामोड स्थित नाका/चेक पोस्ट का निरीक्षण कर वहां पर तैनात पुलिस जवानों एवं अन्य अधिकारियों को जिलों के सीमाओं में प्रवेश करने वाले वाहनों एवं संदिग्ध व्यक्तियों की सघन चेकिंग करने व हमेशा सतर्क एवं सुरक्षित डयूटी करने के संबंध में हिदायत तथा सुरक्षा संबंधी महत्वपूर्ण आवश्यक निर्देश दिये।

पुलिस अधीक्षक भावना गुप्ता ने आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर नवागढ के मतदान केन्द्र शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय नवागढ का निरीक्षण किया। उन्होने साफ-सफाई, पेयजल सुविधा व अन्य व्यवस्था का अवलोकन कर आवश्यकताओं को पूरा करने एवं आदर्श आचार संहिता का कडाई से पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। साथ ही मतदान केन्द्रो में तैनात किये जाने वाले बलों के मुलभूत आवश्यकताओं को ध्यान में रखने के निर्देश दिए।

आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर पुलिस अधीक्षक भावना गुप्ता ने बाहर से आने वाले पुलिस बल की रुकने की व्यवस्था हेतु टाउन हाल नवागढ एवं ललित विद्यालय हायर सेकेण्डरी स्कुल नवागढ व सरस्वती शिशु मंदिर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय नवागढ का निरीक्षण किया। साफ-सफाई, पेयजल सुविधा व अन्य व्यवस्था का अवलोकन कर आवश्यकताओं को पूरा करने के निर्देश दिए।

इस दौरान थाना नवागढ प्रभारी निरीक्षक चंद्रदेव वर्मा, नायब तहसीलदार सुमित देवांगन, नगर पंचायत सीएमओ टी.आर. चौहान एवं अन्य अधि./कर्म. उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button