दुर्ग-भिलाईफीचर्ड

दुर्ग पुलिस ने की ताबड़तोड़ कार्यवाही: एक दिन मे पकड़ा 63.35 लाख रुपए का सामान; नगदी, सोना चांदी का जेवर सहित गुड़ाखू शामिल

दुर्ग। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जिला राम गोपाल गर्ग के निर्देश पर संपूर्ण जिला दुर्ग में विधानसभा चुनाव 2023 के परिपेक्ष में आदर्श आचार संहिता के परिपालन में लगातार 24 घंटे एफएसटी/एसएसटी एवम थाना/चौकी में जवान तैनात होकर ड्यूटी कर रहे हैं, जिसमे मंगलवार को सजक एवम मुस्तैद जवानों के द्वारा कुल 63,35,103 रुपए, सोना चांदी एवम अन्य समान जिसमे गुड़ाखू, शराब जप्त की गए है, जिसमे कैश – थाना पदमनाभपुर से एफएसटी टीम के द्वारा 2,20,000 एवम 1,50,000 रू, थाना कुम्हारी एफएसटी टीम के द्वारा 1लाख रु, एसएसटी टीम अंजोरा के द्वारा 1,60,000 रू, दुर्ग एफएसटी टीम के द्वारा 59,500 रू, एसएसटी टीम अम्लेश्वर के द्वारा 80,000 रू जप्त की गए हैं, 1 दिन में कुल 7,69,500 रू कैश जप्त की गए हैं।

इसके अलावा संपूर्ण जिला दुर्ग में चेकिंग के दौरान सोना, चांदी भी जप्त किया गया है, थाना पुलिस दुर्ग एफएसटी टीम के द्वारा 555.670 ग्राम सोना कीमती 33,00,000 रू एवम थाना मोहन नगर एसएसटी टीम के द्वारा 8 kg चांदी कीमती 4,43,223 रू जप्त किए गए हैं।

थाना नंदिनी एसएसटी टीम के द्वारा चेकिंग के दौरान 18,00,000 रू की 267 गुड़ाखू पेटी जप्त कर कार्यवाही की गई है व आबकारी एक्ट के तहत 01 दिन में सम्पूर्ण दुर्ग जिले में कुल 36.72 लीटर शराब कीमती 22,380 रू की जप्ती कर थाना वैशालीनगर, छावनी, अंडा, नंदिनी नगर के द्वारा कारवाही की गई।

जिला दुर्ग में एक दिवस में दुर्ग पुलिस की चेकिंग कार्यवाही के दौरान कुल जुमला कीमती 63,35,103 रुपए, जप्त किए गए है, मौके पर उक्त रकम के संबंध में पूछताछ किया, जिनके द्वारा वाहन में मिले रकम एवम सोना चांदी व अन्य के संबंध में कोई वैध दस्तावेज, रसीद एवं संतोषप्रद जवाब नहीं देने से पंचनामा तैयार कर थाना पुलिस को सुपुर्द कर, संज्ञेय अपराध से संबंधित होने की आशंका से उक्त रकम को धारा 102 जा.फौ. के प्रावधानों के तहत् जप्त किया जाकर विधिवत् कानूनी कार्यवाही की जा रही है ।

संपूर्ण कार्यवाही में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर अभिषेक झा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण अनंत कुमार, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अनुराग झा, एसएसटी/एसएसटी के नोडल अधिकारी उप पुलिस अधीक्षक राजीव शर्मा एवम जिले के समस्त राजपत्रित अधिकारी एवं थाना/चौकी प्रभारी के द्वारा लग्न एवं मेहनत से कार्य किया जा रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button