खास खबरछत्तीसगढ़देश-दुनियाफीचर्ड

गृहमंत्री अमित शाह ने जारी किया घोषणा पत्र: गरीब महिलाओं को 500 रुपये में गैस सिलेंडर, एक लाख सरकारी नौकरी सहित जानिए ये 20 वादे

गृह मंत्री अमित शाह ने बीजेपी का घोषणा-पत्र जारी किया. इसके तहत विवाहित महिलाओं को 12,000 रुपये की वार्षिक वित्तीय सहायता राशि देने समेत कई वादे किए गए…

रायपुर। छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव को लेकर बीजेपी ने अपना घोषणा पत्र जारी किया है. रायपुर में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने ‘छत्तीसगढ़ 2023 के लिए मोदी की गारंटी’ नाम से घोषणापत्र जारी किया. इसके तहत जनता से 20 वादे किए गए।

घोषणापत्र को जारी करते हुए गृह मंत्री अमित शाह ने कहा, “यह बीजेपी के लिए सिर्फ घोषणा पत्र नहीं, बल्कि संकल्प पत्र है. हमने अपने संकल्प को पूरा करते हुए साल 2000 में छत्तीसगढ़ राज्य का गठन किया।”

बीजेपी का घोषणा-पत्र

  • कृषक उन्नति योजना- 3100 रुपये प्रति क्विंटल धान की खरीदी. हर पंचायत के नकदी काउंटर पर एकमुश्त पूरा भुगतान.
  • महतारी वंदन योजना- विवाहित महिलाओं को 12,000 रुपये की वार्षिक वित्तीय सहायता राशि दी जाएगी.
  • भर्तियां- एक लाख रिक्त सरकारी पदों पर भर्तियां.
  • पीएम आवास योजना- इसके तहत कैबिनेट की पहली बैठक में 18 लाख लोगों को पीएम आवास योजना के तहत राशि दी जाएगी.
  • तेंदूपत्ता संग्रहण- इसके तहत 550 रुपये प्रति बोरा और 4500 रुपये तक बोनस दिया जाएगा.
  • दीनदयाल उपाध्याय कृषि योजना- इसके तहत भूमिहीन खेतिहर मजदूर को हर साल 10,000 रुपये दिए जाएंगे.
  • आयुष्मान भारत स्वस्थ छत्तीसगढ़- इसके तहत राज्य के लोगों का 10 लाख रुपये तक का मुफ्त इलाज किया जाएगा.
  • यूपीएससी की तर्ज पर होगी परीक्षाएं. CGPSC घोटाले की जांच.
  • छत्तीसगढ़ उद्यम क्रांति योजना- इसके तहत युवाओं को 50 फीसदी सब्सिडी के साथ ब्याज मुक्त लोन दिया जाएगा.
  • स्टेट कैपिटल रीजन- रायपुर, नया रायपुर, दुर्ग और भिलाई नगर के विकास के लिए दिल्ली एनसीआर की तर्ज पर स्टेट कैपिटल रीजन बनेगा.
  • इनोवेशन हब- नया रायपुर होगा सेंट्रल भारत का इनोवेशन हब. इससे 6 लाख रोजगार के अवसर.
  • रानी दुर्गावती योजना- बीपीएल लड़कियों के जन्म पर डेढ़ लाख रुपये का आश्वासन प्रमाण पत्र.
  • गरीब परिवार की महिलाओं को 500 रुपये में गैस सिलेंडर.
  • मासिक ट्रैवल अलाउंस- कॉलेज जाने के लिए छात्र-छात्राओं को डीबीटी से मासिक ट्रैवल अलाउंस दिया जाएगा.
  • भ्रष्टाचार को लेकर शिकायत निवारण और निगरानी के लिए वेब पोर्टल.
  • एम्स की तर्ज पर हर संभाग में छत्तीसगढ़ इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंस और हर लोकसभा में आईआईटी की तर्ज पर छत्तीसगढ़ इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी खोला जाएगा.
  • छत्तीसगढ़ में इंवेस्टमेंट को लेकर हर साल विश्वस्तरीय सम्मेलन किया जाएगा.
  • सरकार तुंहर दुवार- इसके तहत पंचायत स्तर पर 1.5 लाख बेरोजगारों की भर्ती की जाएगी.
  • शक्तिपीठ परियोजना- चार धाम परियोजना की तर्ज पर पांच शक्तिपीठ के लिए 1000 किमी का प्रोजेक्ट.
  • छत्तीसगढ़ के लोगों को अयोध्या ले जाकर रामलला के दर्शन कराए जाएंगे.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button