खास खबरदेश-दुनियाफीचर्डविविध

IPL 2024 का ऑक्शन पहली बार होगा विदेश में: जानिए 2024 की नीलामी की जगह और किस टीम के पास कितनी है रकम?

पहले ही खबरें आई थीं कि आईपीएल 2024 की नीलामी दुबई में हो सकती है और अब इसमें मुहर लग चुकी है। यह पहला मौका है, जब आईपीएल में खिलाड़ियों की नीलामी देश के बाहर होगी…

नईदिल्ली (ए)। आईपीएल 2023 में खिलाड़ियों की नीलामी के लिए जगह पक्की हो चुकी है। पहली बार इंडियन प्रीमियर लीग में खिलाड़ियों की नीलामी विदेश में आयोजित की जाएगी। एक मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, आईपीएल की नीलामी 19 दिसंबर को दुबई में होगी। सभी 10 फ्रेंचाइजियों को भेजे गए संदेश में बीसीसीआई ने यह भी बताया कि रिटेन किए गए खिलाड़ियों की सूची जारी करने की समय सीमा भी 26 नवंबर तक बढ़ा दी गई है।

आगामी सीजन खिलाड़ियों के लिए तीन साल के अनुबंध का तीसरे और अंतिम वर्ष होगा। मेगा नीलामी अगले साल होने वाली है। बीसीसीआई ने पिछले साल की नीलामी इस्तांबुल में आयोजित करने पर विचार किया था, लेकिन उसने यह विचार वापस ले लिया था। आईपीएल ने शुक्रवार को यह भी घोषणा की कि वेस्टइंडीज के रोमारियो शेफर्ड, जो 2023 संस्करण में लखनऊ सुपर जाइंट्स के साथ थे, को अगले सीजन के लिए मुंबई इंडियंस में ट्रेड कर लिया गया है।

समाचार एजेंसी पीटीआई से बोर्ड के एक पदाधिकारी ने कहा था, “यह अब 10 टीमों की आईपीएल नीलामी है और एक ही पांच सितारा होटल में सैकड़ों कमरे प्राप्त करना बहुत मुश्किल हो जाता है, जिसमें फ्रेंचाइजी के कई सदस्यों, विभिन्न बीसीसीआई अधिकारियों, संचालन टीम, प्रसारण दल के सदस्य रह सकते हैं। यही कारण है कि दुबई पसंदीदा स्थल है।” आगामी नीलामी के दौरान प्रत्येक टीम के पास 100 करोड़ रुपये का पर्स होगा। यह पिछले वर्ष से पांच करोड़ रुपये अधिक है।

खिलाड़ियों को रिटेन-रिलीज करने की तारीख
ईएसपीएन-क्रिकइंफो के मुताबिक, खिलाड़ियों को रिटेन और रिलीज करने के लिए फ्रेंचाइजियों के पास 26 नवंबर तक का समय है। 26 नवंबर तक उन्हें रिटेन किए गए खिलाड़ियों की अंतिम सूची सौंपनी होगी। इसके बाद दिसंबर के पहले हफ्ते तक नीलामी के लिए खिलाड़ियों के पूल को तैयार किया जाएगा।

किस टीम के पास कितने रूपये

फ्रेंचाइजी पिछले साल की बची राशि पांच करोड़ जोड़ने पर राशि
पंजाब किंग्स 12.20 करोड़ रुपये 17.20 करोड़ रुपये
सनराइजर्स हैदराबाद 6.55 करोड़ रुपये 11.55 करोड़ रुपये
गुजरात टाइटंस 4.45 करोड़ रुपये 9.45 करोड़ रुपये
दिल्ली कैपिटल्स 4.45 करोड़ रुपये 9.45 करोड़ रुपये
लखनऊ सुपर जाएंट्स 3.55 करोड़ रुपये 8.55 करोड़ रुपये
राजस्थान रॉयल्स 3.35 करोड़ रुपये 8.35 करोड़ रुपये
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु 1.75 करोड़ रुपये 6.75 करोड़ रुपये
कोलकाता नाइटराइडर्स 1.65 करोड़ रुपये 6.65 करोड़ रुपये
मुंबई इंडियंस 0.05 करोड़ रुपये 5.05 करोड़ रुपये

मिनी नीलामी में भी होती है पैसों की बारिश
मिनी नीलामी एक दिन में समाप्त हो जाएगी। हर चार साल में एक बार होने वाली दो दिन की मेगा नीलामी की तुलना में मिनी नीलामी में कुछ सबसे महंगी खरीदारी हुई है। खासकर विदेशी खिलाड़ियों पर पैसों की बारिश हुई है। 2023 सीजन से पहले इंग्लैंड के सैम करन आईपीएल इतिहास के सबसे महंगे खिलाड़ी बन गए थे। उन्हें पिछले साल दिसंबर में पंजाब किंग्स ने 18.5 करोड़ रुपये में खरीदा था।

स्टार्क और कमिंस जैसे खिलाड़ियों पर रहेगी नजर
कई प्रमुख विदेशी खिलाड़ियों के आगामी नीलामी में शामिल होने की संभावना है, जिसमें ऑस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाज मिशेल स्टार्क भी शामिल हैं। उन्होंने हाल ही में कहा था कि वह आठ साल के अंतराल के बाद आईपीएल में वापसी करेंगे। ऑस्ट्रेलियाई कप्तान पैट कमिंस के भी बोली लगाने के लिए अपना नाम पेश करने की संभावना है, जिन्होंने पिछले साल आईपीएल नहीं खेला था। अन्य प्रमुख खिलाड़ियों में ऑस्ट्रेलिया के ट्रेविस हेड, दक्षिण अफ्रीका के गेराल्ड कोएत्जे, इंग्लैंड क्रिस वोक्स, एलेक्स हेल्स और सैम बिलिंग्स हैं

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button