दुर्ग-भिलाईफीचर्ड

कांग्रेस की घोषणाओं से पूरे प्रदेश और वैशाली नगर की जनता में हर्ष की लहर है : मुकेश चंद्राकर

भिलाई। वैशाली नगर विधानसभा चुनावी मैदान में उतरे कांग्रेस प्रत्याशी मुकेश चंद्राकर को चुनाव प्रचार के दौरान सभी वार्डों में अपार जन समर्थन व माताओं बहनों का आशीर्वाद प्राप्त हो रहा है। प्रचार के दौरान चंद्राकर ने वार्ड 13 व 12 के क्षेत्र में घर घर जनसंपर्क किया जहां जगह जगह महिलाओं ने आरती की थाली लेकर मुकेश चंद्राकर का स्वागत किया।

वैशाली नगर विधानसभा के कांग्रेस के प्रत्याशी मुकेश चंद्राकर की आज का जन संपर्क यात्रा का शुभारंभ वार्ड 13 के साकेतनगर हनुमान मंदिर से पूजा अर्चना कर आरंभ किया गया, वहां से चंडी मंदिर भाटापारा से होते हुए पुरानी बस्ती मंगल बाजार , शीतला तालाब, राम जानकी तालाब से होते हुए सिरसा रोड कोहका कार्यालय पर समाप्त हुआ, इस यात्रा में आम जनता में काफी उत्साह का माहौल दिखा और प्रत्याशी जी द्वारा मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के किए गए कार्यों को भी लोगो के बीच रखा गया जिस पर लोगो में काफी उत्साह नजर आया।

माँ ने पिलाया बेटे को पानी जनसंपर्क के दौरान वार्ड की बुजुर्ग महिला ने मुकेश चंद्राकर को बुलाकर पिलाया पानी और जीत का आशीर्वाद दिया। दौरे पर वैशाली नगर विधानसभा के कांग्रेस के प्रत्याशी श्री मुकेश चंद्राकर जी ने वार्ड क्रमांक 12 का भ्रमण करके जनसंपर्क किया जिसके तहत कोहका के कर्मा भवन से अपनी पदयात्रा प्रारंभ करके उन्होंने निकट ही स्थित मां आदिशक्ति के मंदिर के दर्शन किए एवं वैशाली नगर के रण में जीत का आशीर्वाद मांगा। लोगों ने खुले मन से उनका स्वागत किया और उन्हें अपना समर्थन देने की बात कही , पूरी दौर में व्यापक जन समर्थन मिलने के बाद उन्होंने अपने दौरे का अंत कर्मा भवन कोहका में किया ।

इस अवसर पर पर मुकेश चंद्राकर जी के साथ पूर्व साडा उपाध्‍यक्ष बृजमोहन सिंह, सभापति गिरिवर बंटी साहू,पार्षद अंजू सिन्‍हा,जिला उपाध्यक्ष सुभाष साव,प्रवक्ता राजेश शर्मा,सुमन सागर सिन्‍हा,सुभाष गुप्ता,मो रफीक खान,सुजीत साव,भानुप्रताप जंघेल, गोबिंद कोशले, विष्णु वारले, बद्री बघेल,हीरा लाल साहू,बजरंगी लाल,अनुराग साहू,पिंटू चंद्राकर, भानु जंघेल,सहित शहर कांग्रेस पदाधिकारी, ब्लॉक कांग्रेस पदाधिकारी, युवा कांग्रेस, महिला कांग्रेस, बूथ अध्यक्ष सहित सभी विंगों के पदाधिकारी, कार्यकर्ता व समस्त कांग्रेसजन उपस्थित रहें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button